गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की रविवार को शुरू हुई सिटी बस सेवा में कंपनी अधिकारियों की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से खराब गाड़ी का ही उद्घाटन करा दिया।
विज्ञापन
2 of 5
cm manohar lal khattar
इतना ही नहीं सीएम को उसी गाड़ी में सफर कराया गया। गाड़ी में तकनीकी दिक्कत के चलते पूरे सफर में सीएम को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसे गंभीरता से लेते हुए जीएमडीए अधिकारियों ने बस कंपनी अधिकारियों को भी फटकार लगाई।
विज्ञापन
3 of 5
जलती रही लाइट
रविवार सुबह सेक्टर-10 स्थित जीएमडीए के बस डिपो से मुख्यमंत्री ने सिटी बस को हरी झंडी दिखाई। यात्रियों को सिटी बस में यात्रा के लिए जागरूक करने के लिए सीएम समेत अन्य मंत्री और आला अधिकारी बस में सवार हुए। बस के चलते ही इंजन कंट्रोल मशीन (ईसीएम) में खराबी आ गई जिससे बस सवार लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
4 of 5
cm manohar lal khattar
हालांकि हीरो होंडा चौक पर कई अधिकारी बस से उतर गए लेकिन सीएम के दोबारा बस में सफर के दौरान भी खामी को दूर नहीं किया गया, जिसके चलते पूरे रास्ते बस के झटके देने से सभी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इससे जीएमडीए अधिकारियों की काफी फजीहत हुई। हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर सीएम के उतरने के बाद जीएमडीए अधिकारियों ने टेंडर कंपनी ट्रेवल इन टाइम के अधिकारियों को फटकार लगाई। आनन फानन में तकनीशियन बुलाकर बस को दुरुस्त कराया गया।