फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस से मिली राहत

Mon, 05 Aug 2019 04:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी में बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को रविवार की भीषण उमस के बाद सोमवार की बारिश ने राहत दी है। सोमवार दोपहर बाद नोएडा समेत दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। इससे मौसम में भी बदलाव आ गया है। उमस से राहत मिलने के साथ ही ठंडक से लोगों को राहत मिली है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बारिश - फोटो : अमर उजाला
तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। कई जगह लोगों को जाम का सामना भी करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि बीते दो-तीन दिनों से दिल्ली-एनसीआर के लोग भीषण उमस का सामना कर रहे थे। रविवार को कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन गर्मी और उमस ने लोगों को राहत की सांस नहीं लेनी दी।
विज्ञापन

3 of 5
बारिश में भींगते हुए जातीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
पूर्वानुमान है कि इस हफ्ते आने वाले दिनों में भी दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। लिहाजा, लोगों को उमस बेहाल करेगी। मंगलवार को दिल्ली में मानसून का औरेंज अलर्ट जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री रहा।

4 of 5
बारिश - फोटो : पीटीआई
सोमवार से लेकर शनिवार तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है इस दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस बीच उमस का स्तर 89 फीसदी रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार और बृहस्पतिवार को बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें