बारिश में हुआ जलजमाव
- फोटो : हिमांशु सोनी
शहर में जल जमाव को लेकर हाईकोर्ट ने सरकारी अधिकारियों को फटकार लगाते हुए पूछा था कि एक घंटे की बारिश में राजधानी कैसे डूब क्षेत्र में तब्दील हो गई? इस दौरान जलभराव के कारण कई जगह वाहन खराब हुए और भारी जाम लगा। इतना ही नहीं, बसें तक पानी में डूब गईं। सरकारी एजेंसियों ने मानसून के लिए क्या तैयारी की थी?