Heavy Rain in Delhi-NCR
- फोटो : अमर उजाला
बरसात बढ़ी तो निकली टीमें
नगर निगम और जीएमडीए के अधिकारी बरसात को हल्के में ले रहे थे, लेकिन दोपहर एक बजे के बाद बरसात बढ़ी और जलभराव की शिकायतें आने लगी तो टीमें मैदान में उतरी। जीएमडीए की ओर से हाइवे और नए गुरुग्राम के विभिन्न हिस्सों की कॉलोनियों, सेक्टरों और सड़कों से पानी निकाला गया। आर्टिमिस रोड, सेक्टर 51-57, 40-41, 49-50, 31-40, 50-65 डिवाइडिंग रोड, एआईटी चौक, मेदांता टी प्वाइंट, वाटिका चौक, राजीव चौक, मेयफिल्ड गार्डन, एसपीआर, सेक्टर 49-66 डिवाइडिंग रोड पर टीमें लगातार काम करती रही।