फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी-पानी हुई दिल्ली: गर्मी से मिली राहत, जाम ने किया परेशान

Sat, 16 Jul 2016 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
rain in delhi ncr - फोटो : अमर उजाला
पिछले कई दिनों से तेज गर्मी और उमस से परेशान दिल्ली वालों को शुक्रवार रात काफी राहत मिली। शुक्रवार देर रात शुरु हुई बारिश शनिवार सुबह तक रुक-रुक कर जारी रही। इससे दिल्ली-एनसीआर के तापमान में अचानक काफी गिरावट आई है्।
विज्ञापन

2 of 5
हालांकि दिल्ली में शुक्रवार देर रात से शुरु हुई तेज बारिश ने शनिवार सुबह दिल्ली में जल जमाव और ट्रैफिक जाम की समस्या भी पैदा कर दी। इसके चलते राजीव चौक, दिलशाद गार्डन, शालीमार बाग, मयूर विहार, न्यू अशोक नगर सहित नोएडा के कई इलाकों में लोगों को सुबह से ही जाम का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़ आठ बजे से 43.4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग ने शनिवार दिन में दिल्ली सहित गुड़गांव, गाजियाबाद, लोनी, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, सहित मेरठ, हापुड़, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, होडल व आसपास के इलाकों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

4 of 5
बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान व्यक्त किए हुए कहा है कि दिल्ली और आस-पास के इलाकों में 17-18 जुलाई को बादल घिरे रहेंगे और जोरदार बारिश की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्षेत्रीय मौसाम केंद्र ने मुताबिक राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले तीन चार दिनों तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। इसका कारण  मानसून का केंद्र दिल्ली के उत्तर में शिफ्ट होना बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें