दिवाली के बाद दिल्ली की हवा बेहद खराब हो गई है
आपात स्तर पर पार्टिकुलेट मैटर
दिल्ली-एनसीआर की हवा में पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) कण आपात स्तर पर पहुंच गए हैं। बुधवार को दोपहर दो बजे बेहद महीन और आंखों से न दिखाई देने वाले सूक्ष्म पीएम 2.5 कण आपात स्तर 300 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर को पार कर गए। वहीं, रात आठ बजे पीएम 2.5 का स्तर 300 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था। जबकि पीएम 10 का स्तर भी आपात के बेहद करीब पहुंच गया। रात आठ बजे पीएम 10 का स्तर 499 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रिकॉर्ड किया गया। पीएम 10 का आपात स्तर 500 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर होता है। पीएम 2.5 का सामान्य मानक 60 और पीएम 10 का सामान्य मानक 100 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से नीचे होता है।