फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापू थे 70 साल के ‘जवान’, वैज्ञानिकों को मिला सेहत का फॉर्मूला

Thu, 03 Jan 2019 05:12 AM IST
पूजा त्रिपाठी परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
mahatma gandhi
हाथ में लाठी और बदन पर खादी। उम्र के 70वें पड़ाव पर भी युवाओं जैसा हौसला और ऊर्जा, ये जीवन था राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का। बापू के नाम से मशहूर महात्मा गांधी के 70 साल की उम्र में भी ‘जवान’ जैसी सेहत का फॉर्मूला वैज्ञानिकों ने तलाश लिया है।
विज्ञापन

2 of 6
महात्मा गांधी पर हुए रिसर्च का कवर - फोटो : अमर उजाला
कई वर्षों से चल रही रिसर्च के बाद सामने आई रिपोर्ट को बापू के 150वें जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में इसी माह के अंत तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश के सामने रखेंगे।
दरअसल, वैज्ञानिकों ने बापू के चिकित्सकीय जीवन का इतिहास खोज निकाला है।
विज्ञापन

3 of 6
mahatma gandhi
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के एक वैज्ञानिक के मुताबिक, महात्मा गांधी को अपने जीवन में तीन बार मलेरिया के चलते बुखार ग्रस्त हुए थे। इसके अलावा रिसर्च में बापू की फैट लैस बॉडी, उनके ब्लड प्रेशर, देश में फैले घटनाक्रम के चलते होने वाले तनाव इत्यादि के प्रभाव और बचाव के तरीकों को लेकर भी कई नई बातें रिसर्च में खोजी गई हैं।

4 of 6
mahatma gandhi
पिछले साल राष्ट्रपति के दिल की धड़कन का डिजिटल संस्करण किया था पेश
बीते वर्ष ही वैज्ञानिकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ईसीजी रिपोर्ट का पता लगाने के बाद उनकी दिल की धड़कन का डिजिटल संस्करण पेश किया था। अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम और दिल्ली के गांधी संग्रहालय में बापू की धड़कन को इस डिजिटल रूप में सुना जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
mahatma gandhi
रोग की रोकथाम पर ज्यादा था भरोसा
रिसर्च में कहा गया है कि महात्मा गांधी को रोग की रोकथाम पर ज्यादा भरोसा था। उन्होंने चिकित्सकों से लेकर देश भर के लोगों तक में निरोग काया को लेकर जागरूकता फैलाने के काफी प्रयास भी किए। साथ ही खानपान, रहन-सहन और जीवन में अनुशासन का सीधा संबंध स्वास्थ्य से होने के प्रति भी जागरूक करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mahatma gandhi kasturba gandhi
रिसर्च में मिले इन सवालों के जवाब
- वृद्धावस्था में भी बापू की चुस्ती का राज क्या था?
- देश को अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले बापू की दिनचर्या कैसी थी?
- बापू किस तरह का आहार ग्रहण करते थे?
- बापू को कौन-कौन सी बीमारियां थीं?
- जिंदगी में कितनी बार वे अस्पताल में भर्ती हुए?
- 70 साल की उम्र तक बापू को कौन-कौन से ऑपरेशन कराने पड़े?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें