फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: गुड़गांव के सदर बाजार में भीषण आग, लाखों खाक

विज्ञापन
1 of 7
साइबर सिटी के अति व्यस्त सदर बाजार स्थित उत्सव बेकरी में मंगलवार शाम आग लग गई। आग से तीन मंजिला बेकरी जल गई। उसके आसपास की कई और दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। मुख्य बाजार में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। (सभी फोटो: ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव)
विज्ञापन

तस्वीरें: गुड़गांव के सदर बाजार में भीषण आग, लाखों खाक

2 of 7
त्योहार के चलते बाजार में खरीदारी करने आने वालों की भीड़ थी। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन मौके पर पहुंचने के लिए दमकल की गाड़ियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बड़ी गाड़ियों को अंदर जाने की जगह नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन

तस्वीरें: गुड़गांव के सदर बाजार में भीषण आग, लाखों खाक

3 of 7
इस पर छोटी गाड़ी मंगाई गई। करीब एक घंटे बाद (7:25 बजे) दमकल की गाड़ी पहुंच सकीं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्राथमिक तौर पर इसकी वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है।

तस्वीरें: गुड़गांव के सदर बाजार में भीषण आग, लाखों खाक

4 of 7
मंगलवार शाम करीब 6:00 बजे सदर बाजार स्थित उत्सव बेकरी में अचानक आग लग गई। बेकरी में बर्थडे पार्टियां का सामान था। आग सबसे पहले ऊपर की मंजिल में लगी। इस मंजिल पर बच्चों के लिए प्लास्टिक के खिलौने भी रखे थे। देखते ही देखते आग पूरी बेकरी में फैल गई। इसके बाद आसपास की दुकानें भी आग की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

तस्वीरें: गुड़गांव के सदर बाजार में भीषण आग, लाखों खाक

5 of 7
आग की जानकारी मिलते ही बिजली निगम ने पूरे सदर बाजार की बिजली काट दी, ताकि बड़े नुकसान से बचा जा सके। समाचार लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन

तस्वीरें: गुड़गांव के सदर बाजार में भीषण आग, लाखों खाक

6 of 7
त्योहारी सीजन होने के बावजूद आग बुझाने के कोई इंतजाम दुकान में नहीं दिखे। आग लगने के चलते बाजार में यातायात जाम हो गया। यातायात पुलिस को भी मौके पर पहुंचने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: गुड़गांव के सदर बाजार में भीषण आग, लाखों खाक

7 of 7
खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का प्रयास जारी था। थाना शहर प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि आसपास की दुकानों को एहतियात के तौर पर बंद करा दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें