फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल का मौसम: अगले छह दिन खूब जलेगा दिल्ली-NCR, दिन ही नहीं रात को भी बह रहा पसीना; मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Fri, 22 May 2026 10:49 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बढ़ती गर्मी के बीच बिजली की मांग इस सीजन के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को दिल्ली की अधिकतम बिजली मांग 8231 मेगावाट दर्ज की गई। इस साल पहली बार बिजली की मांग 8000 मेगावाट के पार पहुंची है।
विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली में गर्मी तोड़ रही रिकॉर्ड - फोटो : एएनआई
दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्से इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है और फिलहाल राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लू चलेगी और तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं दिन के साथ रात की गर्मी भी लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। न्यूनतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

2 of 6
दिल्ली में भीषण गर्मी और लू और चिलचिलाती धूप से आपने आप को बचते लोग अपने चेहरे और सिर को गमछे से ढं - फोटो : जी पाल
43.3 डिग्री दर्ज हुआ तापमान
शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि महसूस होने वाला तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा। राजधानी का रिज क्षेत्र सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री और न्यूनतम 28.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री और आयानगर में 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

3 of 6
दिल्ली में गर्मी से हाल बेहाल - फोटो : अमर उजाला
दिन के साथ साथ रातें भी गर्म
पिछले कुछ दिनों से दिल्ली भट्टी की तरह तप रही है। दिन के साथ-साथ रातें भी असामान्य रूप से गर्म बनी हुई हैं। गर्म हवाओं के कारण लोगों को राहत नहीं मिल पा रही। बुधवार को इस सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज की गई थी। बुधवार को न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। रात में तापमान बढ़ने से लोगों को उमस और गर्मी दोनों का सामना करना पड़ रहा है।

4 of 6
दिल्ली में गर्मी से हाल बेहाल - फोटो : PTI
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय...पर राहत की उम्मीद नहीं
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और पंजाब व उत्तर राजस्थान के ऊपर निचले स्तर पर एक मौसमी तंत्र बना हुआ है। यह अगले एक-दो दिन में दिल्ली के आसपास से गुजर सकता है। हालांकि इससे गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। इसके प्रभाव से धूलभरी आंधी और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। विभाग ने 28 मई तक तेज धूलभरी गर्म हवाएं चलने और कई इलाकों में लू की स्थिति बने रहने के आसार जताए हैं। 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर लेकर जाते उपभोक्ता - फोटो : PTI
गर्मी में दिल्ली की बिजली मांग 8231 मेगावाट पहुंची
बढ़ती गर्मी के बीच बिजली की मांग इस सीजन के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को दिल्ली की अधिकतम बिजली मांग 8231 मेगावाट दर्ज की गई। इस साल पहली बार बिजली की मांग 8000 मेगावाट के पार पहुंची है। राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज गर्मी के कारण लोगों ने कूलर, पंखे और एयर कंडीशनर का अधिक उपयोग किया, जिससे बिजली की खपत बढ़ गई। बिजली वितरण कंपनियों के अनुसार, उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में बढ़ी हुई मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गर्मी को हराने की कोशिश करता दुकान - फोटो : अमर उजाला
9000 मेगावाट से भी अधिक हो सकती बिजली की मांग
अधिकारियों के अनुसार, इस साल मई में बिजली की मांग पिछले वर्षों की तुलना में अधिक रही है, जो समय से पहले और ज्यादा पड़ रही गर्मी का असर है। इससे पहले 27 अप्रैल को ही दिल्ली में बिजली मांग 7000 मेगावाट के पार पहुंच गई थी, जो पिछले कई साल में मई महीने में पहुंचती थी। राज्य लोड डिस्पैच केंद्र (एसएलडीसी) के अनुमान के अनुसार, इस साल दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 9000 मेगावाट से भी अधिक हो सकती है। इससे पहले साल 2025 में दिल्ली की अब तक की सबसे अधिक बिजली मांग 8656 मेगावाट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें