अमेरिकी राष्ट्रपति की गिनती दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति के तौर पर होती है। वह जिस कार में यात्रा करते हैं वह सबसे सुरक्षित और अत्याधुनिक तकनीक से लैस होती है।
विज्ञापन
ओबामा की कार में लगती है गुड़गांव की लाइट
2 of 12
लेकिन यह बात शायद बहुत कम लोगों को मालूम होगी कि राष्ट्रपति ओबामा की कार में गुड़गांव में बनी लाइट प्रयोग की जाती हैं।
विज्ञापन
ओबामा की कार में लगती है गुड़गांव की लाइट
3 of 12
ये लाइटें शहर के उद्योग विहार स्थित ल्यूमेक्स कंपनी बनाती है। अमेरिकी राष्ट्रपति की कारों का निर्माता जनरल मोटर्स है और जनरल मोटर्स ल्यूमेक्स कंपनी का क्लाइंट है।
ओबामा की कार में लगती है गुड़गांव की लाइट
4 of 12
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के आगमन को लेकर देश की राजधानी दिल्ली से लेकर पूरे एनसीआर में जमीन-आसमान एक हो रहा है। सबसे अधिक मशक्कत उनकी सुरक्षा को लेकर हो रही है।
विज्ञापन
ओबामा की कार में लगती है गुड़गांव की लाइट
5 of 12
ओबामा विशेष कार लिमोजिन में चलते हैं। उनके काफिले में और भी कारें शामिल होंगी। तकरीबन इन सभी कारों में ल्यूमेक्स निर्मित लाइटें लगी होती हैं।
विज्ञापन
ओबामा की कार में लगती है गुड़गांव की लाइट
6 of 12
अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा शेवरले कोडियाक बेस्ड कैडिलेक लिमोजिन से चलते हैं। उसे कैडिलेक वन या लिंबा वन के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
ओबामा की कार में लगती है गुड़गांव की लाइट
7 of 12
ल्यूमेक्स कंपनी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सुरेश कुमार का कहना हैं कि उनकी कंपनी निर्मित कार की लाइटें विदेशों में निर्यात की जाती हैं।
ओबामा की कार में लगती है गुड़गांव की लाइट
8 of 12
अमेरिका में भी इनका निर्यात होता है। कंपनी में विदेशों से ऑर्डर लेने और लाइट निर्यात करने के लिए ईडीपी डिपार्टमेंट है।
ओबामा की कार में लगती है गुड़गांव की लाइट
9 of 12
ल्यूमेक्स कंपनी निर्मित लैंप अमेरिका सहित अन्य देशों को निर्यात की जाती हैं। तकरीबन सभी ऑटोमोबाइल कंपनियों में यहां की बनी हेड लैंप, टेल लैंप और अन्य प्रकार की लाइटें आपूर्ति की जाती हैं। -दीप सिंह (एचआर हेड, ल्यूमेक्स उद्योग विहार)
ओबामा की कार में लगती है गुड़गांव की लाइट
10 of 12
ल्यूमेक्स कंपनी के क्लाइंट : जॉन डीरे, निसान, ट्रक लाइट, सीएनएच, अडीवा, विगनल, जीएम, मारुति सुजुकी, टाटा, बजाज, होंडा, हीरो, फोर्ड, हुंडई, महिंद्रा, काइनेटिक, एचएम, अशोक लीलेंड, फोर्स, पियागियो, सोनालिका, टेफे, आईसर, रेनॉल्ट, फिएट, डाइलर व वोल्वो।
ओबामा की कार में लगती है गुड़गांव की लाइट
11 of 12
11 अमेरिकी राष्ट्रपति के कार की खूबियां... -नाइट विजन सिस्टम -स्टॉक डोर हैंडल -अतिरिक्त बड़े पहिए -जैविक हमले से बचाव का पूरा इंतजाम -ब्लैड बैंक -ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम
-कार में सात लोगों के बैठने की व्यवस्था -आगे की सीट पर बैठ सकते हैं दो -कम्युनिकेशन सेंटर की मौजूदगी -ग्लास पार्टिशन की सुविधा -फोल्डिंग डेस्क -स्टोरेज कंपार्टमेेंट -ह्वाइट हाउस से होता है इसका कंट्रोल