फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल की आपने देखी हैं ऐसी तस्वीरें!

विज्ञापन
1 of 10
हड़ताल समाप्त होने के बाद भी कर्मचारियों का रोष समाप्त नहीं हुआ है। लांग रूट की बसें तो चलीं, लेकिन कर्मचारियों ने दिल्ली व गुड़गांव जाने वाली सिटी बसों को नहीं चलने दिया।
विज्ञापन

हड़ताल की आपने देखी हैं ऐसी तस्वीरें!

2 of 10
कर्मचारियों का कहना है कि सोमवार को जो समझौता कुछ यूनियन नेताओं और सरकार के बीच हुआ है, उसमें चालकों और परिचालकों को जनवरी 2014 से पक्का किया जा रहा है, जबकि नियमानुसार इतनी अवधि के बाद तो वह स्वयं ही पक्के हो जाएंगे।
विज्ञापन

हड़ताल की आपने देखी हैं ऐसी तस्वीरें!

3 of 10
सरकार बीते दो साल का लाभ कर्मचारियों को नहीं देना चाहती। पुलिस बल और रोडवेज अधिकारियों ने कई बार सिटी बसें चलाने का प्रयास किया, पर नाकाम रहे। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रेस सचिव राम आसरे का कहना है कि हड़ताल जारी रहेगी।

हड़ताल की आपने देखी हैं ऐसी तस्वीरें!

4 of 10
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन तालमेल कमेटी ने मंगलवार सुबह जैसे ही बल्लभगढ़ डिपो पर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से हड़ताल समाप्त की बात कही, तो कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन

हड़ताल की आपने देखी हैं ऐसी तस्वीरें!

5 of 10
कर्मचारी आरोप लगाने लगे कि तालमेल कमेटी के कुछ पदाधिकारियों ने सरकार के साथ सांठगांठ कर ली है। ऐसे में कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

हड़ताल की आपने देखी हैं ऐसी तस्वीरें!

6 of 10
इस आदेश का पालन कराने के लिए सुबह करीब नौ बजे रोडवेज महाप्रबंधक एसएस यादव, यातायात प्रबंधक डॉ. वयूम शर्मा ने डिपो से बसें चलवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

हड़ताल की आपने देखी हैं ऐसी तस्वीरें!

7 of 10
तत्काल मामले की सूचना एसीपी दिनेश यादव, एसडीएम जितेंद्र दहिया को दी गई। वह भी मौके पर पहुंच गुस्साए कर्मचारियों को समझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन मामला सुलझता न देख अधिकारियों ने हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन फरीदाबाद के दो सदस्यों को हिरासत में ले लिया, जिन्हें करीब दो घंटे पुलिस ने बल्लभगढ़ थाने में बिठाकर रखा।

हड़ताल की आपने देखी हैं ऐसी तस्वीरें!

8 of 10
इसके बाद कर्मचारियों ने पुलिस को आश्वासन दिया कि वे बसों को नहीं रोकेंगे। अगर उनके साथियों को नहीं छोड़ा गया, तो वह एनएच-दो जाम कर दें, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। दोपहर 12 बजे से बसों की सेवा बहाल हो सकी।

हड़ताल की आपने देखी हैं ऐसी तस्वीरें!

9 of 10
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन फरीदाबाद के प्रवक्ता राम आसरे ने बताया कि कर्मचारियों की 14 मांगे थीं, जिनमें से केवल तीन पर बात हुई है।
विज्ञापन

हड़ताल की आपने देखी हैं ऐसी तस्वीरें!

10 of 10
तालमेल कमेटी के तहत 18 सदस्य थे, लेकिन केवल छह नेताओं को ही बैठक में बुलाया गया। इस कारण कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी तक हड़ताल जारी रहेगी, जो कर्मचारी हड़ताल का हिस्सा बनना चाहते हैं, वह इसमें शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें