फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस-भाजपा नहीं ये नौ विधायक तय करेंगे, किसकी होगी हरियाणा में सरकार

Thu, 24 Oct 2019 06:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 10
हरियाणा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा विधानसभा चुनाव के रूझान जिस तरह से सामने आ रहे हैं वो अगर नतीजों में बदले तो सत्ता की चाबी निश्चित तौर पर अन्य उम्मीदवारों के हाथ में ही होगी। इस वक्त नौ ऐसे उम्मीदवार हैं जो हरियाणा विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच भी रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। वहीं पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही जननायक जनता पार्टी भी 10 सीटें जीत चुकी है। अगर भाजपा बहुमत से दूर रहती है तो उसकी पूरी कोशिश स्वतंत्र उम्मीदवारों को अपने साथ मिलाकर हरियाणा में दोबारा सरकार बनाने की होगी। वहीं अगर कांग्रेस और जजपा में गठबंधन होता है तो सरकार बनाने के लिए उन्हें भी इन उम्मीदवारों के सहयोग की दरकार होगी। मौजूदा समय के आंकड़ों पर अगर नजर दौड़ाई जाए तो भाजपा 40, कांग्रेस 31 सीटों पर आगे चल रही है जबकि जजपा 10 सीट जीत चुकी है। देखिए वो नौ सीटें व निर्दलीय उम्मीदवार जो बन सकते हैं किंगमेकर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
सोमबीर - फोटो : सोशल मीडिया
दादरी विधानसभा सीट
हरियाणा में भिवानी से अलग होकर बना नया जिला चरखी दादरी जिले की दो विधानसभा सीटों पर नतीजे आ चुके हैं। दादरी विधानसभा सीट पर भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी सोमबीर चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने जजपा के सत्यपाल सांगवान को 14272 वोट से हराया। इस सीट से भाजपा ने बबीता फोगाट को मैदान में उतारा था। इस सीट पर कांग्रेस से पूर्व विधायक नृपेंद्र सांगवान मैदान में थे। वहीं, इनेलो ने अपने मौजूदा विधायक राजदीप पर ही दांव लगाया। बता दें कि 2014 विधानसभा चुनाव में दादरी सीट से इनेलो के राजदीप ने 43400 वोट हासिल करके जीत दर्ज की थी। दूसरे नंबर पर बीजेपी के सोमबीर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 10
राकेश दौलताबाद - फोटो : सोशल मीडिया
बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र
बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार राकेश दौलताबाद 10186 वोट से जीत चुके हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के मनीष यादव को हराया। इस सीट से 2014 में भारतीय जनता पार्टी के नरबीर सिंह 18132 वोटों से जीते थे।

4 of 10
अभय सिंह चौटाला - फोटो : ani
एलनाबाद विधानसभा क्षेत्र
एलनाबाद से इंडियन नेशनल लोकदल के प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला 11922 वोटों से जीत चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के पवन बेनीवाल दूसरे स्थान पर रहे। 2014 में इस सीट से अभय सिंह चौटाला ही 11539 वोटों से विजयी हुए थे।
विज्ञापन

5 of 10
बलराज कुंडू - फोटो : सोशल मीडिया
मेहम विधानसभा क्षेत्र
मेहम विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार बलराज कुंडू ने 12047 वोट से जीत हासिल की। यहां दूसरे नंबर पर कांग्रेस के आनंद शर्मा रहे। 2014 में इस सीट से कांग्रेस के आनंद सिंह डांगी चुनाव जीते थे।
विज्ञापन

6 of 10
नयनपाल रावत - फोटो : अमर उजाला
पृथला विधानसभा क्षेत्र
पृथला से निर्दलीय उम्मीदवार नयनपाल रावत चुनाव जीत चुके हैं। नयनपाल 16443 वोटों से जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रघुबीर सिंह को हराया जिन्हें कुल 48162 वोट मिले थे। 2014 में इस सीट से बसपा के टेक चंद शर्मा विधायक बने थे। नयनपाल भाजपा के बागी विधायक हैं।
विज्ञापन

7 of 10
randhir singh gollen - फोटो : सोशल मीडिया
पुंडरी विधानसभा क्षेत्र
पुंडरी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार रणधीर सिंह गोलन ने 12824 वोटों से जीत हासिल की। इस सीट से दूसरे स्थान पर कांग्रेस के सतबीर भाना रहे। 2014 में इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार दिनेश कौशिक 4832 वोटों से विजयी हुए थे।

8 of 10
रंजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रनिया विधानसभा क्षेत्र
रनिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रंजीत सिंह ने हरियाणा लोकहित पार्टी के गोबिंद कांडा को 19431 वोटों से हराया। 2014 के चुनाव में इस सीट से इनेलो उम्मीदवार राम चंद कंबोज 4315 वोट से जीते थे।

9 of 10
गोपाल कांडा - फोटो : अमर उजाला
सिरसा विधानसभा सीट
सिरसा सीट से हरियाणा लोकहित पार्टी के गोपाल कांडा 602 वोट से जीते हैं। यहां दूसरे स्थान पर स्वतंत्र उम्मीदवार गोकुल सेतिया रहे। इस सीट से 2014 में इनेलो के माखन लाल सिंगला 2938 वोटों से विजयी हुए थे।
विज्ञापन

10 of 10
धरमपाल - फोटो : अमर उजाला
निलोखेड़ी (एससी) विधानसभा सीट
निलोखेड़ी सीट से धरमपाल सिंह 2222 वोट से जीत चुके हैं। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के भगवान दास दूसरे स्थान पर रहे। 2014 में भारतीय जनता पार्टी के भगवान दास 34410 वोटों से जीते थे। धरपाल पहले भाजपा में थे बाद में बागी हो गए और निर्दलीय ही चुनाव लड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें