फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरितालिका तीज: पति की लंबी उम्र के लिए आज व्रत रखेंगी सुहागिनें, ये है शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

Wed, 12 Sep 2018 05:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
Teej
सुहागिन महिलाएं आज पति की लंबी उम्र के लिए हरितालिका तीज का व्रत रखेंगी। महिलाओं ने तैयारी पूरी कर ली है। मंगलवार को बाजारों में भी रौनक दिखी। महिलाएं शृंगार की चीजें, कपड़े खरीद रही थीं और मेहंदी भी लगवा रही थीं। इंदिरा मार्केट के दुकानदार नरेश ने बताया कि ज्यादातर महिलाओं ने साड़ी खरीदी।
विज्ञापन

2 of 5
teej
मेहंदी के रेट बढ़े
हरितालिका तीज पर मेहंदी लगवाना शुभ माना जाता है। इसके लिए सुहागिन महिलाओं ने पहले से बुकिंग कराई हुई थी। त्योहार को देखते हुए दुकानदारों ने रेट बढ़ा दिए। पहले मेहंदी 150 रुपये में लगाई जा रही थी, लेकिन मंगलवार को 250 से 300 रुपये लिए गए।
विज्ञापन

3 of 5
teej
व्रत के नियम 
जल ग्रहण नहीं किया जाता।
रात में भजन-कीर्तन होता है।

4 of 5
teej - फोटो : अमर उजाला
पूजा की विधि
हरितालिका तीज प्रदोषकाल में किया जाता है। सूर्यास्त के बाद के तीन मुहूर्त को प्रदोषकाल कहा जाता है। यह दिन और रात के मिलन का समय होता है। पूजन के लिए भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की बालू रेत व काली मिट्टी की प्रतिमा हाथों से बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
teej - फोटो : अमर उजाला
पूजा स्थल को फूलों से सजाकर चौकी रखें। चौकी पर केले के पत्ते रखकर भगवान शंकर, माता पार्वती और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें। शिव जी को धोती और अंगोछा चढ़ाया जाता है। यह सुहाग सामग्री सास के चरण स्पर्श करने के बाद ब्राह्मणी और ब्राह्मण को दान देनी चाहिए। पूजन के बाद कथा सुनें और रात्रि जागरण करें। आरती के बाद सुबह माता पार्वती को सिंदूर चढ़ाएं व ककड़ी-हलवे का भोग लगाकर व्रत खोलें।

शुभ मुहूर्त
पंडित प्रकाश जोशी ने बताया कि पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6:15 से लेकर सुबह 8:42 तक का है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें