फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ बॉयलर ब्लास्ट: कुछ दूरी पहले गिरा होता बॉयलर तो हो सकता था भयानक हादसा, लोगों ने समझा-प्लेन गिरा

Mon, 14 Sep 2020 10:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
1 of 9
boiler blast case - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के हाफिजपुर थाना इलाके के गांव बड़ौदा सिहानी गांव में एक दूध की डेयरी में अचानक बॉयलर फटने से एक बच्ची की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। मावा बनाने के दौरान बॉयलर फटा और हवा में उछलकरकरीब 200 मीटर दूर तक मकानों पर जा गिरा।
विज्ञापन

2 of 9
धमाके के बाद बिखरा मलबा - फोटो : अमर उजाला
कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया। डीएम ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। एसडीएम धौलाना सात दिन के अंदर पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे। पुलिस ने डेयरी संचालक को हिरासत में ले लिया है।
 
विज्ञापन

3 of 9
धमाके के बाद बिखरा मलबा - फोटो : अमर उजाला
गांव बड़ौदा सिहानी गांव के बाहर विनीत शर्मा पुत्र निरंजन शर्मा की सिहानी दूध उत्पादन सहकारी डेयरी है। रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक डेयरी में लगा स्टीम बॉयलर तेज धमाके के साथ फट गया। बॉयलर आसमान में उड़ता हुआ करीब दो सौ मीटर दूर इमरान और हारून के मकान पर जा गिरा। 
 

4 of 9
धमाके के बाद बिखरा मलबा - फोटो : अमर उजाला
धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए और पूरा गांव दहल गया। दुर्घटना में करीब 20 लोग घायल हो गए, जिनमें अधिकतर बच्चे शामिल हैं।  सूचना पर एडीएम जयनाथ यादव, एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा, सीओ तेजवीर सिंह और हाफिजपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मिस्वाह (8) पुत्री सदाकत की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन

5 of 9
धमाके के बाद बिखरा मलबा - फोटो : अमर उजाला
बड़ौदा सिहानी गांव की डेयरी में बॉयलर फटने से पूरा गांव दहल गया। ग्रामीणों ने बताया कि बॉयलर करीब 20 सेकेंड तक हवा में उड़ता रहा और इसके बाद दो मकानों को ध्वस्त करता हुआ, एक मकान के आंगन में जाकर गिरा।  
 
विज्ञापन

6 of 9
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण हसमत ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे के आसपास अधिकतर ग्रामीण खेतों पर जाने की तैयारी कर रहे थे, जबकि कुछ घरों में खाना आदि पकाया जा रहा था, तभी तेज धमाके से पूरा गांव दहल गया। लोगों ने आसमान की ओर देखा तो एक बड़ा हिस्सा उड़ता हुआ और धुआं छोड़ता हुआ नीचे गिर रहा था। 
 
विज्ञापन

7 of 9
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। प्लेन का कोई हिस्सा गिरने की अफवाह के बाद मौके की ओर ग्रामीण दौड़ पड़े। हालांकि मौके पर जाकर उन्हें सच्चाई का पता चला तो सब हैरत में पड़ गए। करीब बीस क्विंटल वजन का बॉयलर हवा में उड़कर इतनी दूर कैसे आ गिरा, हर कोई यही बात सोच रहा था।
 

8 of 9
धमाके के बाद जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
कुछ दूरी पहले गिरा होता बॉयलर तो होता बड़ा हादसा
जिस समय हादसा हुआ उस समय इमरान के घर में बच्चे पढ़ रहे थे। इमरान का पुत्र मदरसे में पढ़ता है, उसके साथ पढ़ने के लिए आसपास के करीब आठ बच्चे घर में मौजूद थे। हादसे के बाद बॉयलर इमरान के घर को तोड़ता हुआ हारुन के घर में आकर गिरा। 
 
विज्ञापन

9 of 9
घायल बच्चियां - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान इमरान के घर की ऊपरी मंजिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यदि बॉयलर कुछ फीट पहले पूरी तरह से इमरान के घर में गिरता तो भयानक हादसा हो सकता था। इमरान मजदूरी करता है, जबकि हारुन व उसके भाईयों का परिवार भैंस पालकर जीवन व्यतीत करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें