फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के थप्पड़ जड़ने पर भड़क गए थे आरोपी, सबक सिखाने के लिए उस रात खेला दरिंदगी का खेल

Sat, 24 Jun 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
gangrape
गुरुग्राम गैंगरेप मामले में कासना कोतवाली पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने वारदात के सभी आरोपियों से आमने-सामने बैठाकर और अलग-अलग पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पता चला है कि आरोपी महिला से जबरदस्ती करने लगे तो महिला ने गाली देते हुए एक आरोपी को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर तीनों भड़क गए और मारपीट व दरिंदगी करते हुए पीड़िता को ग्रेटर नोएडा ले आए। 
विज्ञापन

2 of 5
sohna gangrape - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता ने आरोपियों से वापस एमजी रोड छोड़कर आने को कहते हुए तीन हजार रुपये भी मांगे थे। वहीं, पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी असरू महिला का जीजा नहीं है। महिला उसे राशिद नाम से जानती है और उसी ने उसे सोहना में मकान दिलाया था। असरू ही महिला के लिए ऑटो चालकों आदि से संपर्क कर ग्राहक ढूंढता था। असरू और महिला दोनों अलग समुदाय के हैं। वारदात की रात भी ऑटो चालक आफरीदी ने असरू से संपर्क कर महिला को एमजी रोड बुलाया था। इसके बाद उसे ग्रेनो निवासी तीनों आरोपियों के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
gangrape
गुरुग्राम गैंगरेप मामले के पांचवें व ग्रेनो निवासी तीसरे मुख्य आरोपी किशन को एंटी एक्सटोर्शन सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। किशन को ही वारदात का सूत्रधार माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि गुरुग्राम में नौकरी करने से किशन ने ही राहुल व नरेश को वहां चलने की सलाह दी थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़िता से छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है। वहीं, कासना कोतवाली पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त ऑटो भी गुरुग्राम से बरामद कर लिया है। इसी ऑटो में पीड़िता को सोहना से गुरुग्राम के एमजी रोड लाया गया था।
    

4 of 5
sohana gangrape
मामले में आरोपियों के नाम का खुलासा होने पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को इमलिया गांव मेें दबिश दी थी। इसकी भनक लगने पर आरोपी किशन दिल्ली निवासी अपने रिश्तेदार के घर भाग गया था। शुक्रवार को आरोपी को कासना कस्बे से गिरफ्तार कर लिया गया। किशन ने गुरुग्राम में लगभग चार साल कार चलाई थी। इसके चलते वह वहां की स्थिति से वाकिफ था। इमलिया गांव के तीनों आरोपी साथ खाते-पीते थे। वारदात के दिन तीनों में घूमने जाने को लेकर बातचीत हुई तो किशन ने उन्हें गुरुग्राम जाने की सलाह दे दी। किशन को गुरुग्राम में भर्ती अपनी बहन के बीमार ससुर से मिलने भी जाना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sohna gangrape
तीनों ने गुरुग्राम जाने की योजना बनाई। पहले तीनों आरोपी किशन के बीमार रिश्तेदार को देखने पहुंचे। इसके बाद किशन तीनों को एमजी रोड पर ले गया और ऑटो चालक आफरीदी से संपर्क कर महिला को सेंट्रो कार में बैठाकर ले आए। आरोपियों ने पहले गुरुग्राम में एक कंपनी के पीछे एकांत स्थान पर ले जाकर महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को वापस एमजी रोड पर छोड़ने की जगह आरोपी पीड़िता को ग्रेनो की ओर ले आए और रास्ते में दरिंदगी करने के बाद पीड़िता को कासना कोतवाली क्षेत्र में चाचा के ढाबे के पास फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें