गुरुग्राम शूटआउट के आरोपी महिपाल ने अभी तक घटना को अंजाम देने के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं किया है। इस मामले में जांच के लिए गठित एसआईटी चीफ एवं पुलिस उपायुक्त सुलोचना गजराज ने बताया, आरोपी हर बार अपना बयान बदल देता है। छह बार बयान बदल चुका है। इस कारण वारदात के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। वारदात के वक्त आरोपी चिल्ला रहा था कि मैंने शैतान को मार दिया और वह मरी हुई है शैतान की मां।
विज्ञापन
2 of 5
गुरुग्राम
- फोटो : SELF
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जांच में पता चला है कि शैतान बोलना आरोपी का तकिया कलाम है। बुरा आदमी जो शरारत करता है उसे वह शैतान बोलता है। आरोपी ने बताया, ध्रुव उसे काफी परेशान करता था। लेकिन परेशान किस तरह किया जाता था, इस बारे में खुलासा नहीं किया है। आरोपी जब मां-बेटे को लेकर शनिवार दोपहर घर से निकला तो वे पहले घाटा रोड पर किसी काम से गए थे।
विज्ञापन
3 of 5
Gurugram murder
बाद में आर्केडिया मार्केट पहुंचे। यहां उन्होंने 2 पेंटिंग व फ्रेम खरीदकर गाड़ी में रखे। जांच के दौरान यह भी सामने आ रहा है कि आरोपी की अपनी पत्नी से भी अनबन चल रही थी, जिस कारण वह तनाव में था और पिछले 4 दिनों से सोया भी नहीं था। पड़ोसियों की मानें तो महिपाल शांत स्वभाव का था। अचानक उसने कैसे इतना बड़ा कदम उठाया? यह उनके बीच भी सवाल बना हुआ है। एक पड़ोसी ने बताया कि उसकी अपनी पत्नी से अनबन रहती थी, लेकिन पत्नी घर का पूरा ख्याल रखती थी।
4 of 5
Gurugram murder
सभी धर्मों को मानता है आरोपी: एसआईटी
धर्म परिवर्तन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में एसआईटी चीफ गजराज ने कहा, वह चर्च, मस्जिद, मंदिर सभी स्थानों पर जाता है। धर्म परिवर्तन पर महिपाल यही कह रहा है कि वह सभी धर्मों को मानता है। शनिवार को हुई घटना पर उन्होंने कहा कि पूछताछ से पता लगा है कि आरोपी एकदम से उत्तेजित नहीं हुआ है। उसकी कई दिनों से मानसिकता बन रही थी। अभी वो कारण स्पष्ट तौर पर पता नहीं लग पाया है कि आरोपी ने वारदात को अंजाम क्यों दिया। आरोपी की सर्विस रिवॉल्वर में पांच गोलियां थी, जो उसने मां-बेटे पर चला दी थी।
आपको बता दें कि शनिवार को गुरुग्राम की आर्केडिया मार्केट में गनमैन महिपाल ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की पत्नी और बेटे को गोली मार दी थी। घायल अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) कृष्णकांत शर्मा की पत्नी रितु उर्फ रेणु ने शनिवार देर रात करीब एक बजे मेदांता अस्पताल में दम तोड़ दिया। बेटे ध्रुव की हालत गंभीर बनी हुई है।