गुड़गांव के एक स्कूल में एक शिक्षिका को कक्षा में बच्चों को चुप कराने के लिए एलकेजी के दो छात्रों के मुंह पर कथित तौर पर सेलो टेप लगाने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। स्कूल अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
2 of 5
gurugram school teacher assault kids
- फोटो : अमर उजाला
घटना अक्टूबर की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में शिक्षिका चार वर्षीय दो बच्चों (एक लड़का और एक लड़की) के मुंह पर कथित तौर पर सेलो टेप लगाती नजर आ रही है।
विज्ञापन
3 of 5
gurugram school teacher assault kids
- फोटो : अमर उजाला
यह घटना गुरुग्राम सेक्टर 37 C के नारायणा टेक्नो स्कूल की है। इसी का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। दोनों छात्रों के अभिभावकों की शिकायत पर स्कूल प्रबंधन ने तत्काल शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।
4 of 5
gurugram school teacher assault kids
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि आरोपी टीचर का नाम दीक्षा कोहली है। स्कूल के प्रधानाचार्य गुरुराज ने कहा, ‘‘अभिभावकों की शिकायत के आधार पर हमने कड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।’’
gurugram school teacher assault kids
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षिका ने दावा किया है कि बच्चे पूरी कक्षा में अशांति फैला रहे थे और कई बार उन्होंने गंदी भाषा का प्रयोग भी किया। स्कूल में लगाए गए कैमरों में कैद हुए फुटेज स्कूल प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हैं।