फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर हिंसाः जीतू के इशारे पर चिंगरावठी चौकी तक पहुंचे थे उपद्रवी, जानिए फौजी के बारे में सबकुछ

Sat, 08 Dec 2018 11:33 AM IST
राहुल सक्सेना, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 8
jeetu fauji - फोटो : अमर उजाला
महाब गांव से उठी बलवे की आग ने कई युवाओं को बलवाई बना दिया। आरोपी युवाओं में अधिकतर युवा जीतू से प्रभावित थे। फौजी छुट्टी पर आने के बाद कुछ युवाओं को अपने साथ रखता था। जब तक वह गांव में छुट्टी पर रहता था युवाओं की एक टोली उसके पीछे रहती थी। क्योंकि वह सभी को खिलाता-पिलाता था। उसके इशारे पर युवा कुछ भी करने को तैयार हो जाते थे। बलवे के दौरान ही युवाओं की एक टोली उसके इशारे पर चिंगरावठी चौकी तक पहुंच गई थी। जानिए कौन है जीतू और उसकी जिंदगी के बारे में सबकुछ....
विज्ञापन

2 of 8
jeetu fauji - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को महाब गांव में कथित गो कटान को लेकर उठी चिंगारी ने पूरे देश को हिला दिया है। इस बलवे में इंस्पेक्टर स्याना सुबोध कुमार सिंह समेत युवक सुमित की जान चली गई। मामले में रोज नई-नई चीजें निकलकर सामने आ रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार बलवे का आरोपी महाब निवासी जीतू फौजी 20 दिन पूर्व छुट्टी लेकर गांव आया था। सोमवार को जिस दिन कथित गो कटान की सूचना मिली, उस दिन उसे डयूटी पर जम्मू कश्मीर वापस पहुंचना था। सुबह से गांव के अंदर गो कटान को लेकर रोष पनप जाता है।
विज्ञापन

3 of 8
jeetu fauji - फोटो : अमर उजाला
जीतू अपने साथियों के साथ गांव में एक मोहल्ले में खड़ा होता है। जैसे ही कथित गोवंशों को चिंगरावठी चौकी ले जाने की बात होती है, तो जीतू भी अपने करीब एक दर्जन साथियों को इशारा करता है। ग्रामीणों के अनुसार युवा उसके इशारे पर चिंगरावठी चौकी के लिए रवाना हो जाते हैं। पुलिस के द्वारा गो तस्करों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर हंगामा बढ़ जाता है। कुछ ही देर में पथराव और फायरिंग शुरू हो जाती है।

4 of 8
bulandshahr
सूत्रों का कहना है कि किसी को यह पता नहीं था कि इतना बड़ा मामला हो जाएगा। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि जीतू फौजी के साथ रहने वाले कुछ युवक नशे की लत के कारण बलवाई और आरोपी बन गए। इनमें से कई युवक ऐसे हैं, जो कहीं न कहीं काम करते हैं, सब्जी बेचते हैं या पढ़ाई करते हैं। उनका किसी भी घटना से कोई लेना देना नहीं रहा है। यदि जीतू उन युवकों को नहीं खिलाता-पिलाता तो वह उसके इशारे पर शायद घटना पर नहीं जाते और न ही वह आरोपी बनते।

जानकर भी अनजान बना गांव
गांव के लोग एक दूसरे के बारे में अच्छे से जानते हैं, लेकिन वह डर की वजह से जानकर भी अनजान बने हुए हैं। कोई किसी के बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नही है। सब अपने को बचाने में लगे हुए हैं।
नहीं की जीतू की पहचान
जीतू का एक फोटो लोगों को दिखाया गया, लेकिन उन्होंने जीतू को पहचानने से ही इनकार कर दिया गया। बच्चे उसके बारे में बता रहे थे, तो पीछे से महिलाएं उन्हें बुला लेती थीं।
विज्ञापन

5 of 8
jeetu fauji - फोटो : अमर उजाला
स्याना से की पढ़ाई, नहीं है जीतू का आपराधिक रिकॉर्ड

चिंगरावठी में हुए बवाल में आरोपी बने जीतू फौजी का पुलिस के पास कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। परिजनों के अनुसार, उसने इंटर कालेज चित्सौना से हाईस्कूल की पढ़ाई की है। पब्लिक इंटर कालेज स्याना से इंटरमीडिएट पास किया है। उसके बाद वह कुछ समय तक घनसूरपुर कालेज में भी पढ़ा है, लेकिन उसके बाद पढ़ाई जारी रखी या बंद कर दी। इसकी कोई जानकारी नहीं दे पा रहा है। 
विज्ञापन

6 of 8
jeetu fauji - फोटो : अमर उजाला
जीतू फौजी की उम्र 24 साल के आसपास है। करीब चार साल पूर्व वह सेना में भर्ती हुआ था। ढाई साल पूर्व उसकी शादी हुई है। 10 माह का एक बेटा भी है। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, जब से जीतू की नौकरी फौज में लगी है, तब से वह गांव कम ही आता था। जब भी छुट्टी पर आता था तो मोहल्ले के सभी लोगों से मिलता था।
विज्ञापन

7 of 8
bulandshahr
नौकरी लगने से पहले भी जीतू का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं रहा है और न ही नौकरी लगने के बाद वह किसी मामले में शामिल रहा है। एक मित्र ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जीतू क्रिकेट अच्छा खेलता था। उसका व्यवहार अच्छा था।
विज्ञापन

8 of 8
jeetu fauji - फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद से उससे मुलाकात कम होने लगी थी। वह खेलने भी नहीं आता था। उसके बड़ा भाई धर्मेंद्र भी सेना में है और पुणे में तैनात है। लोगों ने बताया कि गांव में भी इस परिवार का किसी से कोई विवाद नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें