चलती ऑटो में छेड़छाड़ और फिर बेटी की हत्या के बाद गैंगरेप का शिकार हुई पीड़िता के पति की एक हरकत के चलते 19 वर्षीय इस महिला को न सिर्फ अपनी बेटी की जान गंवानी पड़ी बल्कि, दरिंदों की हैवानियत का शिकार बनना पड़ा। जानिए क्या है उसके पति की गलती... (फोटोः सुदर्शन/अमर उजाला)(फोटो में पति के साथ पीड़िता)
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
असल में मानेसर में अपने पति के साथ किराए पर रहने वाली महिला अपनी नौ महीने की बच्ची को लेकर रात में 9.30 बजे अकेली सुनसान सड़क पर निकल गई थी क्योंकि उसे डर था कि उसके घर पर पुलिस आ सकती है और उसके पति को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
3 of 10
29 मई को पीड़िता की नौ माह की बेटी सीढ़ी से गिर गई थी। इस बात को लेकर उसके पति का पड़ोसी महिला से विवाद हो गया। इन दोनों ने पड़ोस में रहने वाली महिला पर आरोप लगाया कि उन्होनें बेटी की देखभाल में लापरवाही की।
4 of 10
तीनों के बीच विवाद इतना उग्र हो गया कि पीड़िता के पति ने पड़ोसी महिला की पीटाई कर दी। पड़ोसी महिला गर्भवती थी और इस पिटाई से महिला का गर्भ गिर गया।
विज्ञापन
5 of 10
इसके बाद महिला ने पुलिस बुला ली थी। अब दोनों डर गए और पुलिस के आने के डर से पति-पत्नी ने वहां से भागने का प्लान बनाया। पति ने अपने किसी दोस्त के पास जाने का फैसला किया और पत्नी को अपने मां-बाप के पास खांडसा जाने को कहा।
विज्ञापन
6 of 10
पुलिस से बचने के लिए महिला रात में ही घर से निकल गई और आईएमटी चौक पहुंची। यहां उसने जल्दबाजी में एक कैंटर से लिफ्ट मांगी। कैंटर चालक ने जब उससे छेड़खानी शुरु कर दी तो वह किसी तरह उसके चंगुल से बच कर फिर से सड़क पर आ गई।
विज्ञापन
7 of 10
इस दौरान वह ऑटो में सवार हुई जिसके बाद उसकी बेटी की हत्या कर उसके साथ पांच घंटे तक गैंगरेप किया गया। हालांकि इसके बाद महिला किसी तरह खांडसा पहुंची।
8 of 10
खांडसा से वह दिल्ली के तुगलकाबाद गई। इस दौरान पति से मोबाइल पर बातचीत हुई तो उसने फोन पति को बेटी के मरने की जानकारी दी। 30 मई को 10 बजे पति आईएमटी मानेसर थाने पहुंचा और बेटी की हत्या की बात बताई।
9 of 10
पुलिस ने महिला को गुरुग्राम बुलाने की बात कह कर उसे लेकर एमजी रोड मेट्रो स्टेशन गई थी। पोस्टमार्टम में इस बात का खुलासा हुआ कि 9 माह की बेटी की मौत दम घुटने से हुई थी। उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे।
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि जिस दौरान तीनों आरोपी महिला के साथ गैंगरेप को अंजाम दे रहे थे उस दौरान एक-एक कर आरोपी बच्ची को गोद में पकड़े रखते और उसकी रोने की आवाज को दबाने के लिए बच्ची का मुंह दबाए हुए थे जिससे दम घुटने से बच्ची की मौत हो गई।