फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्रामः डीपीएस की बस ने साइकिल सवार दंपत्ति को कुचला, पति की मौत, गुस्साई भीड़ ने की तोड़फोड़

Thu, 02 Aug 2018 08:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 10
dps bus crushes couple in gurugram - फोटो : शाहनवाज आलम
सेक्टर-45 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की बस ने सेक्टर-44 में बृहस्पतिवार को साइकिल पर जा रहे बुजुर्ग दंपती को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। जब तक चालक बस को ब्रेक लगाता तब तक दोनों सड़क पर करीब 100 मीटर तक घसीटते चले गए।
(सभी फोटोः शाहनवाज आलम)
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dps bus crushes couple in gurugram - फोटो : शाहनवाज आलम
बस के नीचे आने से पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अस्पताल पहुंचने से पहले महिला ने भी दम तोड़ दिया। दंपती साउथ सिटी-1 स्थित केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल में नौकरी के लिए जा रहे थे। वारदात के बाद चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया और बस में जमकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

3 of 10
dps bus crushes couple in gurugram - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार मूल रूप से दक्षिणी दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) निवासी ग्यासुद्दीन (58) अपने परिवार के साथ गांव वजीराबाद में किराए पर रहते थे। ग्यासुद्दीन और उनकी पत्नी अंजू आरा (47) सेक्टर-30 स्थित के आर मंगलम स्कूल में हाउस कीपिंग का काम करते थे।

4 of 10
dps bus crushes couple in gurugram - फोटो : शाहनवाज आलम
वह स्कूल जाने के लिए साइकिल से निकले थे। इस दौरान उनका बेटा फिरोज भी पीछे-पीछे  मोटर साइकिल से जा रहा था। आरडी सिटी ट्रैफिक सिग्नल पार करने के बाद डीपीएस सेक्टर-45 की बस के चालक ने दंपती को टक्कर मार दी। दोनों बस के नीचे आने से करीब 100 मीटर तक घसीटते गए।
विज्ञापन

5 of 10
dps bus crushes couple in gurugram - फोटो : अमर उजाला
ग्यासुद्दीन ने मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंजू आरा को लोगों ने फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से गुस्साए लोगों ने मौके पर जाम लगा दिया और बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

6 of 10
dps bus crushes couple in gurugram - फोटो : शाहनवाज आलम
लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। स्कूल बस बच्चों को लाने के लिए जा रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी मदन का कहना है कि मृतक के बेटे फिरोज के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

7 of 10
dps bus crushes couple in gurugram - फोटो : शाहनवाज आलम
आरोपी चालक की पहचान प्रदीप के रूप में हुई। अज्ञात लोगों के खिलाफ जाम लगाने व तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। 

8 of 10
dps bus crushes couple in gurugram - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-44 में स्कूल बृहस्पतिवार को बस की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले दंपती 8 साल से सेक्टर-30 स्थित केआर मंगलम स्कूल में एक साथ नौकरी कर रहे थे। स्कूल में भी दोनों एक साथ ही उठते-बैठते और खाना खाते थे। 11 साल पहले दो बेटों के साथ पश्चिम बंगाल से गुरुग्राम आए थे और गांव वजीराबाद में किराए पर रह रहे थे। 

9 of 10
dps bus crushes couple in gurugram - फोटो : शाहनवाज आलम
मृतक ग्यासुद्दीन के बेटे फिरोज ने बताया कि पांच साल पहले उनके छोटे भाई राजीव की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके चलते उसे पश्चिम बंगाल से गुरुग्राम बुलवाया था। यहां तीन साल पहले राजीव की फ्रि हालत खराब हो गई थी। उसके इलाज के लिए करीब तीन लाख रुपये खर्च आया। बेटे के ठीक हो जाने पर उसकी गुरुग्राम में ही शादी करवा दी थी।
विज्ञापन

10 of 10
dps bus crushes couple in gurugram - फोटो : शाहनवाज आलम
उन्होंने अपनी बेटी की शादी भी पिछले वर्ष गुरुग्राम में की थी। इलाज व शादी को लेकर भारी कर्ज हो गया था। इस कर्ज को उतारने के लिए मां और पिताजी नौकरी कर रहे थे। वह रोजाना करीब सवा 6 बजे साइकिल से स्कूल आते-जाते थे। दंपती की मौत के बाद पूरा घर बिखर गया। दोपहर को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें