फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता हत्याकांड में नया खुलासा, 18 साल में पति के खिलाफ थानों में दी थीं 20 शिकायतें, लेकिन...

Tue, 11 Feb 2020 08:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
bjp leader murder case - फोटो : अमर उजाला
भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश सचिव मुनेश की हत्या मामले में मृतका के भाई सुनील कुमार व मामले में आरोपी भाजपा नेता बी गुर्जर ने सोमवार को पुलिस आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की। मृतक के भाई सुनील कुमार ने बताया कि मुनेश ने शादी के बाद 18 साल में अपने पति सुनील गोदारा के खिलाफ अलग-अलग थानों में घरेलू हिंसा की करीब 20 बार शिकायतें की हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
मृतक मुनेश गोदरा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इन शिकायतों पर आज तक कार्रवाई नहीं हुई। वर्ष 2013 में सुनील गोदारा की ज्यादतियों से तंग आकर उसने जहर खाकर आत्महत्या करने का भी प्रयास किया था। पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में मुनेश गोदारा के भाई सुनील कुमार ने बताया कि शादी के बाद से ही सुनील गोदारा व उसके पिता मुनेश को परेशान करते थे। 
विज्ञापन

3 of 5
bjp leader munesh - फोटो : मुनेश के फेसबुक अकाउंट से
काफी लंबे समय से वह मुनेश पर प्रॉपर्टी उनके नाम ट्रांसफर करने का दबाव बना रहे थे, लेकिन उनकी बहन ने मना कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सुनील गोदारा के पिता चंद्रभान का भी मुनेश की हत्या में बराबर का हाथ है। वह भी मुनेश को प्रताड़ित करते थे। पति व ससुर की प्रताड़ना से परेशान होकर वह साल में करीब 6 महीने तक मायके ही रहती थी। 

4 of 5
bjp leader munesh - फोटो : मुनेश के फेसबुक अकाउंट से
उधर, मामले में आरोपी बनाए गए बंटी गुर्जर ने भी पुलिस आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस आयुक्त को बताया कि वह एक साल पहले ही पार्टी के काम के सिलसिले में मुनेश से मिला था। उसके बाद उनके बीच पार्टी के काम को लेकर ही बातचीत होती थी। बंटी स्वयं को और अपनी पत्नी को बेकसूर बताते हुए पुलिस आयुक्त से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त ने उन्हें निष्पक्ष जांच करवाने का आश्वासन दिया है। आरोप है कि बंटी के मुनेश से कथित संबंधों को लेकर ही सुनील गोदारा ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
BJP leader munesh godara murder case - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि गुरुग्राम सेक्टर-93 स्थित स्पेज सोसायटी में प्रेम प्रसंग के शक में भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश सचिव मुनेश गोदारा (34) की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी थी। महिला की हत्या करने का आरोप उसके पति सुनील गोदारा पर था। बताया जा रहा है कि मुनेश और सुनील के बीच कहासुनी हुई थी। इस दौरान सुनील ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से भाजपा नेत्री की छाती और पेट में गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें