गुरुग्राम में डबल मर्डर से इलाका दहल गया। सिक्यॉरिटी ऑफिसर ने पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। पत्नी को चार और बेटे को सात गोलियां लगीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
गुरुग्राम के अशोक विहार फेज-3 शनिवार रात को करीब 11 बजे 14 गोलियों की आवाज से दनदना उठा। एकाएक चलीं गोलियों की आवाज सुनकर गली के लोग बाहर निकल आए। पड़ोसियों के अनुसार वारदात से पहले पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था और बेटे के बोलने की भी आवाजें आ रही थीं। इसके बाद घर की तीसरी मंजिल से एकाएक गोलियां चलने व रोने-चिल्लाने की आवाज आई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि आशा तंवर के हाथ, सिर व पीठ पर करीब चार गोलियां और प्रशांत तंवर के सिर, मुंह व पैर पर करीब सात गोलियां लगी हैं। सूचना मिलते ही सेक्टर-5 थाने की पुलिस व आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि, तब तक आशा तंवर व प्रशांत तंवर की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके से अनिल कुमार तंवर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
2 of 10
मृतक मां और बेटे का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी की बेटी ने पुलिस को बताया वह अपने मायके आई हुई थी। शनिवार की रात करीब 11 बजे उनके पिता अनिल कुमार तंवर व मां आशा तंवर घर की तीसरी मंजिल पर सोने गए थे। जबकि उसका भाई प्रशांत व भाभी पहली मंजिल पर थे। कुछ देर बाद ही उसके माता-पिता के बीच झगड़ा होने की आवाज सुनाई दी तो वह तीसरी मंजिल पर पहुंची तो उसके पिता मां के थप्पड़ मार रहे थे।
विज्ञापन
3 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
माता-पिता के झगड़े की आवाज सुनकर प्रशांत भी तीसरी मंजिल पर आ गया और अपने पिता को समझने की कोशिश करने लगा। इस दौरान तीनों के बीच झगड़ा काफी बढ़ गया और उसके पिता अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर आए। उसने अपनी पत्नी व बेटे को गोलियां मारनी शुरू कर दी।
4 of 10
इसी घर में हुई दो हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोलियों की आवाज सुनकर प्रशांत की पत्नी भी ऊपर आ गई और उसने काफी कोशिश की अनिल रूक जाए लेकिन आरोपी नहीं माना। पत्नी व बेटे को गोलियां मारता रहा। आरोपी अनिल ने कुल 14 गोलियां चलाई, जोकि मां-बेटे को कई जगह लगीं।
विज्ञापन
5 of 10
गुरुग्राम में डबल मर्डर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
2007 में बनवाया था रिवॉल्वर का लाइसेंस
अनिल तंवर ने 2007 में रिवॉल्वर का लाइसेंस बनवाया था। वह वर्तमान में सेक्टर-44 स्थित आरओएफ रियल एस्टेट और हाउसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी में सिक्योरिटी ऑफिसर की नौकरी कर रहा है। आशा तंवर कार्टरपुरी में लॉर्ड शिवा पब्लिक स्कूल चलाने के साथ ही प्रधानाचार्य भी थी।
विज्ञापन
6 of 10
इसी घर में हुई दो हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रशांत तंवर भी स्कूल संचालन में सहयोग करता था। पड़ोसियों के अनुसार, परिवार का आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों से ज्यादा मेलजोल नहीं था। हालांकि, अनिल तंवर बाहर बैठता था तो गली वाले लोगों से बातचीत कर लेता था।
विज्ञापन
7 of 10
घटनास्थल और हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
डेढ़ साल पहले हुई थी प्रशांत की शादी
बेटे प्रशांत की करीब डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। अभी दंपती का कोई बच्चा नहीं है। वहीं, आरोपी की बेटी की करीब तीन साल पहले शादी हुई थी और उसको एक बच्चा है। बेटी फिलहाल अपने मायके आई हुई थी।
8 of 10
हत्यारोपी की कार और घर
- फोटो : अमर उजाला
घरेलू विवाद में पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या
गुरुग्राम के अशोक विहार फेज-3 के जे ब्लॉक में शनिवार रात करीब 11 बजे घरेलू विवाद में एक कंपनी के सिक्यॉरिटी ऑफिसर अनिल कुमार तंवर (56) ने पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान आशा तंवर (52) व बेटे प्रशांत तंवर (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर मौके से लाइसेंसी रिवाल्वर व 14 खोल बरामद किए।
9 of 10
मृतक मां-बेटे और हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-44 स्थित कंपनी में सिक्यॉरिटी ऑफिसर की नौकरी करने वाला अनिल कुमार तंवर मूलरूप से भिवानी के तिगड़ाना गांव का रहने वाला है। वह 20 वर्ष से गुरुग्राम के अशोक विहार फेज-3 के जे ब्लॉक में रह रहा है। अनिल के पिता और भाई का परिवार भिवानी की ब्रह्म कॉलोनी में रहता है। अनिल की पत्नी आशा तंवर शहर के कार्टरपुरी क्षेत्र में एक निजी स्कूल संचालित कर रही थीं। बेटा प्रशांत अपनी मां के साथ स्कूल के प्रबंधन व संचालन का काम संभालता था।
बेटी बोली-पापा ने मार दी गोली
अनिल कुमार तंवर की बेटी ने पुलिस को बताया कि रात को उनके पापा व मां आशा तंवर के बीच झगड़ा हो रहा था। जब उसका भाई प्रशांत दोनों को समझाने गया तो पापा ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से दोनों को गोली मार दी। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत पर सेक्टर-5 थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
आरोपी को रविवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पत्नी व बेटे की हत्या के मामले में गहनता से पूछताछ की जाएगी और झगड़े के कारण के बारे में पता किया जाएगा।- कपिल अहलावत, एसीपी (पश्चिम), गुरुग्राम