फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Phogat Case: फ्लैट की जांच में मिला एक और चौंकाने वाला सबूत, गोवा जाने से पहले यहां रुकी थीं सोनाली

Mon, 05 Sep 2022 12:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 7
Sonali Phogat Case - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में जांच के लिए रविवार को गोवा पुलिस गुरुग्राम पहुंची। रविवार को दोपहर करीब 02:30 बजे गोवा पुलिस सेक्टर-102 स्थित गुड़गांव ग्रींस सोसाइटी परिसर में पहुंची। इस दौरान धनकोट चौकी की पुलिस भी स्थानीय तौर पर मदद के लिए मौजूद रही। गोवा पुलिस के साथ सोनाली के परिजन भी मौजूद रहे और उन्हीं के सामने फ्लैट का ताला खोला गया। रविवार को गुड़गांव ग्रींस सोसाइटी में सुबह 11 बजे से उस वक्त लोगों की हलचल बढ़ गई जब पता चला कर हिसार से गोवा पुलिस की टीम सोसाइटी में आने वाली है। गोवा पुलिस के आने का कार्यक्रम पिछले तीन दिन से बन रहा था लेकिन टीम रविवार को पहुंची। दोपहर करीब 02:10 बजे गोवा पुलिस की टीम धनकोट चौकी पर पहुंच चुकी थी। इसके बाद धनकोट चौकी पुलिस के साथ करीब ढाई बजे पुलिस की टीम सोसाइटी में पहुंची। 
विज्ञापन

2 of 7
फ्लैट में जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
टीम सीधे सोसाइटी के चौथे टावर के नौवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट संख्या 901 में पहुंची। तीन माह पहले सोनाली के पीए सुधीर सांगवान ने इसी फ्लैट को किराए पर लिया था। 
विज्ञापन

3 of 7
फ्लैट में जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सोनाली के भाई रिंकू व जीजा अमन पूनिया समेत अन्य परिजनों की मौजूदगी में फ्लैट का ताला खोला। इस दौरान सोसाइटी के बाहर निजी सुरक्षाकर्मियों व पुलिस का कड़ा पहरा रहा। 

4 of 7
जांच के लिए जाती टीम - फोटो : अमर उजाला
एक जून को किराए पर लिया था फ्लैट 
सुरक्षाकर्मियों व पुलिस चौथे टावर के गेट पर ही मौजूद रहे, जहां स्थानीय लोगों के मुताबिक किसी भी बाहरी को प्रवेश नहीं दिया गया। बताया जा रहा है कि सुधीर ने फ्लैट संख्या 901 को बीते 1 जून को ही किराए पर लिया था और उसने फ्लैट के लिए 11 माह का एग्रीमेंट किया था। 
विज्ञापन

5 of 7
जांच के लिए जाती टीम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की टीम ने करीब तीन-चार घंटे तक कमरे की बारीकी से छानबीन की और ज्यादा से ज्यादा साक्ष्य जुटाए। हालांकि, गोवा पुलिस की जांच से सोनाली के परिजन संतुष्ट नजर नहीं आए। 
विज्ञापन

6 of 7
सोनाली फोगाट (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala
गोवा जाने से पहले रुकी थीं सोनाली
सोनाली भी इसी फ्लैट में अपने पीए सुधीर सांगवान के साथ रहती थीं। इस दौरान सोनाली की बेटी यशोधरा के भी फ्लैट में आने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Sonali Phogat - फोटो : Social Media
यहां तक कि गोवा जाने से पहले भी सोनाली इसी फ्लैट में सुधीर सांगवान के साथ रुकी थीं। सोनाली फोगाट हत्या मामले में जांच के लिए गोवा पुलिस की दो सदस्यीय टीम रविवार को पहले रोहतक गई और वहां से टीम गुरुग्राम पहुंची। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें