मशहूर रेडियो जॉकी सिमरन सिंह की मौत के बाद इंस्टाग्राम पर यूजर्स ने लिखा कि 'सुसाइड नहीं... ये मर्डर है', सिमरन ऐसा नहीं कर सकती। फैंस सिमरन की मौत पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 10
रेडियो जॉकी सिमरन सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम: @rjsimransingh
जम्मू की 'धड़कन'... मशहूर रेडियो जॉकी (आरजे) और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सिमरन सिंह की मौत से लाखों फैंस सदमे में हैं। गुरुग्राम में फ्रीलांसर रेडियो जॉकी सिमरन सिंह का कथित तौर पर सेक्टर 47 इलाके में स्थित अपने किराए के घर में बुधवार देर रात शव लटका हुआ मिला। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस ने इसे आत्महत्या माना है। लेकिन आरजे सिमरन के फैंस इस बात पर यकीन नहीं कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि लोगों को इतना हंसाने वाली चुलबुली सी लड़की ऐसा कोई कदम कैसे उठा सकती है? सिमरन की मौत के बाद बड़ी संख्या में उनके फॉलोअर्स और फैंस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टिप्पणी की है।
विज्ञापन
2 of 10
रेडियो जॉकी सिमरन सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम: @rjsimransingh
आरजे सिमरन ने 13 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट की थी। जिसमें किसी बीच पर उन्मुक्त होकर नाच रही हैं। समुद्र किनारे इस तरह जिंदगी का आनंद लेती हुई लड़की ने महज 13 दिन बाद अपनी जिंदगी खत्म कर ली। फैंस इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 10
रेडियो जॉकी सिमरन सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम: @rjsimransingh
आरजे सिमरन के कई फॉलोअर्स ने आशंका जताई है कि उन्होंने सुसाइड नहीं किया होगा, उनकी हत्या हुई होगी। सुमित नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि 'मुझे भी लगता है आत्महत्या नहीं की होगी। मर्डर ही है। खुदकुशी के पीछे वजह होती है। इतनी स्ट्रांग खूबसूरत कॉन्फिडेंट यंग और कामयाब लड़की अचानक बिना कुछ कहे.. बिना कुछ बताएं, बिना नोट छोड़े, बिना वीडियो बनाएं सुसाइड कैसे कर सकती है?
4 of 10
रेडियो जॉकी सिमरन सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम: @rjsimransingh
यूजर सुमित ने आगे लिखा कि वो अपनी हर बात को लेकर वीडियो बना रही है, क्या वो आत्महत्या को लेकर कोई रिएक्ट नहीं करती? क्या अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर कोई रिएक्ट नहीं करती? जब मेंटल हेल्थ बहुत अधिक खराब हो चुकी थी तो क्या उसे खराब मेंटल हेल्थ में लेटेस्ट वीडियो पोस्ट करती? अगर उसने एक माह पहले से वीडियो डालना बंद कर दिया होता तब तो समझ भी आता है।
विज्ञापन
5 of 10
रेडियो जॉकी सिमरन सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम: @rjsimransingh
एक अन्य वैष्णव नाम के यूजर ने इसी पोस्ट पर टिप्पणी की है। उसने लिखा है कि 'यह मर्डर केस है... वो ऐसा नहीं कर सकती है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह हत्या है... क्योंकि यदि वो तनाव में होती या फिर मानसिक कोई परेशानी होती तो उसे रील बनाना पसंद नहीं होता। रील से यह बात साफ है कि वह पूरी तरह ठीक है। यदि कोई अवसाद में होता है तो वो खुद को तन्हा कर लेता है। यह हत्या है, सुसाइड नहीं है।
विज्ञापन
6 of 10
रेडियो जॉकी सिमरन सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम: @rjsimransingh
गुरुग्राम पुलिस आरजे सिमरन सिंह की मौत की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है। सिमरन के दोस्तों से भी पुलिस पूछताछ करने जा रही है। पुलिस सिमरन के फोन की भी जांच करेगी। सिमरन सिंह दोस्तों के साथ गुरुग्राम के सेक्टर-47 में किराए की कोठी में रह रही थी।
विज्ञापन
7 of 10
रेडियो जॉकी सिमरन सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @rjsimransingh
बुधवार रात वह अपने कमरे में मृत पाई गईं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे आरजे सिमरन सिंह के एक दोस्त से सूचना मिली, जो उसी घर में रहता था। उन्होंने पुलिस को बताया कि सिमरन ने खुद को अंदर बंद कर लिया है और दरवाजा नहीं खोल रही है। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह उसके कमरे का दरवाजा खोला।
8 of 10
रेडियो जॉकी सिमरन सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @rjsimransingh
सामने सिमरन का शव फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। उसके परिवार को सूचित किया गया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों का कहना था कि पिछले कुछ समय से वह किसी बात को लेकर परेशान थी।
9 of 10
सिमरन सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @rjsimransingh
6.82 लाख हैं फॉलोअर्स
सिमरन सिंह के सोशल मीडिया पर काफी मशहूर थी। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 6.82 लाख फॉलोअर्स हैं। उसे ‘जम्मू की धड़कन’ के नाम से भी जाना जाता था। पुलिस जांच में पता चला है कि सिमरन ने विगत 13 दिसंबर को आखिरी बार एक रील पोस्ट की थी। मौत से 13 दिन पहले की आखिरी पोस्ट में उसने समुद्र तट पर डांस करते हुए वीडियो डाला था। इसमें लिखा था- ‘अंतहीन खिलखिलाहट और अपने गाउन के साथ समुद्र तट पर बस एक लड़की।’ सिमरन अपने फैंस के साथ ऐसे फनी रील्स साझा करती थीं, जो उनके फैंस को खुश कर देती थी।
रेडियो जॉकी सिमरन सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @rjsimransingh
थाना प्रभारी का कहना
सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने कहा कि मृतक आरजे सिमरन सिंह अपने कुछ दोस्तों के साथ कोठी में किराए पर रहती थी। उसके माता-पिता द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है, जबकि जांच जारी है।