फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधिका हत्याकांड: 'भाई को बाहर भेजा... पिटबुल को यहां बांधा, फिर मारा', हिमांशिका का खुलासा; भाई ने कही ये बात

Mon, 14 Jul 2025 10:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

राधिका यादव की दोस्त हिमांशिका ने दूसरा वीडियो जारी किया है। इसमें उसने कहा कि साजिश के तहत राधिका की हत्या की गई। हिमांशिका ने दावा किया है कि भाई को बहाने से बाहर भेज दिया। यहां तक कि परिवार के पालतू पिटबुल कुत्ते को बाहर बांध दिया। इसके बाद राधिका को गोलियां मारीं।
विज्ञापन
1 of 10
Radhika Yadav murder case - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की मौत के बाद उसकी दोस्त हिमांशिका सिंह राजपूत ने रविवार को इंस्टाग्राम पर दूसरा वीडियो जारी किया। उन्होंने दावा किया किया कि राधिका की हत्या की साजिश तीन दिनों से रची जा रही थी। 10 जुलाई को जब वह जिम में वर्कआउट कर रही थी तो उनकी दोस्त की कॉल आई थी लेकिन रिसीव नहीं कर पाई थीं। इससे पहले शनिवार शाम को उन्होंने वीडियो जारी किया था।
विज्ञापन

2 of 10
टेनिस खिलाडी राधिका यादव (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
वीडियो में हिमांशिका ने आरोप लगाया कि कल जब वह राधिका के घर गईं तो उन्हें पता चला कि उसकी हत्या की साजिश वारदात के तीन दिन पहले से चल रही थी। दीपक ने हत्या के इरादे से रिवॉल्वर का इंतजाम किया था। घटना वाले दिन उसने राधिका की मां मंजू को दूसरे कमरे में रखा। भाई को बहाने से बाहर भेज दिया। यहां तक कि परिवार के पालतू पिटबुल कुत्ते को बाहर बांध दिया। इसके बाद राधिका को गोलियां मारीं।
विज्ञापन

3 of 10
टेनिस खिलाडी राधिका यादव (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
दीपक के दोस्त राधिका की सफलता से जलते थे
हिमांशिका ने अपने वीडियो में कहा कि दीपक के दोस्त राधिका की सफलता को देखकर जलते थे। ये लोग दीपक यादव से कहते थे कि राधिका मेकअप करने लगी है, छोटे कपड़े पहनती है, तू उसके पैसों पर पर पलने लगा है। वीडियो में सवाल किया कि आखिर कब तक लड़कियों को इस तरह मारा जाएगा। 

 

4 of 10
कारवां गाने में अभिनय करती हुई राधिका यादव (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने लव जिहाद व रील्स बनाने पर भी सवाल उठाया। राधिका के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आखिरी रील 23 मार्च 2024 को डाली गई थी और उसका अकाउंट प्राइवेट था। राधिका यादव के सिर्फ 68 फॉलोअर्स ही थे। हिमांशिका सिंह ने कहा कि इतने कम फॉलोअर्स वाला अकाउंट किसी रील्स बनाने वाले का कैसे हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 10
बेटी की हत्या के आरोपी को अदालत में पेश करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने आरोप लगाया कि राधिका के पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह राधिका को साइकोलॉजिकल प्रॉब्लम की तरह देख रहे थे, लेकिन यह बात किसी से कह नहीं रहे थे।
विज्ञापन

6 of 10
राधिका की दोस्त ने किए कई खुलासे - फोटो : Insta @himaanshika
पहला वायरल वीडियो
हिमांशिका ने शनिवार शाम अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी करके दावा किया था कि वह राधिका यादव की दोस्त हैं और उनकी सच्चाई जानती हैं। वह राधिका की 8-10 साल से जानती हैं। राधिका को अपने घर में घुटन होती थी क्योंकि उन पर बहुत रोक-टोक थी। वीडियो कॉल पर भी उसे बताना पड़ता था कि किससे बात हो रही है। वह 18 साल से टेनिस खेल रही थीं और टेनिस के साथ फोटो-विडियो बनाना उसे बेहद पसंद था, लेकिन पिता ने उसकी आजादी छीन ली थी।
 
विज्ञापन

7 of 10
Radhika Yadav - फोटो : सोशल मीडिया
भाई ने राधिका की दोस्त के वीडियो पर उठाए सवाल
हिमांशिका के वीडियो आने के बाद राधिका के भाई रोहित यादव ने कहा कि उनकी बहन राधिका पर कोई बंदिश नहीं थी। बंदिश होती है तो बच्चा घर से भी नहीं निकल पाता। ताऊ के लड़के रोहित यादव ने हिमांशिका के सभी आरोपों और दावों को बेबुनियाद बताया है।

8 of 10
राधिका की दोस्त ने किए कई खुलासे - फोटो : Insta @himaanshika
रोहित यादव ने मीडिया के सामने आकर कहा है कि उनके चाचा दीपक यादव को कभी किसी ने ताना नहीं मारा। राधिका पर बंदिश होती तो वह कभी भी देश-विदेश में टेनिस नहीं देख पाती। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी है।

9 of 10
राधिका यादव (फाइल फोटो) और उसके पिता दीपक यादव - फोटो : अमर उजाला
चाचा ने लाखों रुपये खर्च करके राधिका यादव को विदेश में भी टेनिस खेलने के लिए भेजा था। पूरा परिवार हमेशा राधिका यादव का सपोर्ट करता था। यह कहना गलत है कि उन्हें बेटी की कमाई खाने का ताना मारा गया। रोहित यादव ने कहा कि हिमांशिका सिंह राजपूत के दावे निराधार हैं और उन्हें नहीं पता कि वह ऐसी बातें क्यों कर रही है।
विज्ञापन

10 of 10
राधिका यादव हत्याकांड - फोटो : एजेंसी
कासन गांव में लेकर गई पुलिस की जांच टीम
पुलिस की जांच टीम बीते शनिवार दीपक यादव को मानेसर क्षेत्र स्थित कासन गांव भी लेकर गई। दीपक ने रिमांड के दौरान पुलिस को बताया था कि उसने कासन गांव स्थित खेत में बने घर में कुछ गोलियां छिपाकर रखी हैं। पुलिस ने घर में तलाशी ली लेकिन गोलियां नहीं मिलीं।

यह भी पढ़ें: राधिका मर्डर केस में नया मोड़: बेस्ट फ्रेंड ने इंस्टा पर बताई चौंकाने वाली सच्चाई, वीडियो जारी कर किए खुलासे



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें