राधिका यादव हत्याकांड में खुद को टेनिस खिलाड़ी की बेस्ट फ्रेंड बताने वाली हिमांशिका सिंह ने कई बाड़े दावे किए हैं। वीडियो जारी कर हिमांशिका ने हत्या के पीछे की असली वजह बताई है। राधिका की दोस्त ने बताया है कि राधिका के परिवार वाले पुराने ख्याल के हैं और वे राधिका पर बंदिश लगाते थे। जानिए पूरा अपडेट
हरियाणा के गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। राधिका की हत्या के बाद अब उसकी की एक दोस्त ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कई सनसनीखेज दावे किए हैं।
राधिका की दोस्त हिमांशिका सिंह राजपूत ने वीडियो में बताया कि हम बेस्ट फ्रेंड थे। हम पिछले आठ-दस साल से बहुत क्लोज थे। मैंने उसको अब खो दिया है। मैं उसका शव देखकर आई हैं। वीडियो का मुख्य कारण यही है कि आप लोग सब जान पाओ कि राधिका यादव कौन थी।
विज्ञापन
2 of 14
राधिका की दोस्त ने किए कई खुलासे
- फोटो : Insta @himaanshika
उसे फोटो शूट कराना और वीडियो बनाना बहुत पसंद था। हिमांशिका ने बताया कि "उसका गीत कारवां यूं ही चलता रहा मेरा, दिन भी यूं ढलता रहा मेरा, फिर तुम्हारी याद आई हमको..." एक नॉर्मल वीडियो थी। इस पिता ने इस वीडियो के लिए उसे इजाजत दी थी।
विज्ञापन
3 of 14
राधिका की दोस्त ने किए कई खुलासे
- फोटो : Insta @himaanshika
उसके अलावा भी उसके काफी वीडियो थे। धीरे-धीरे करके सब चीजें बंद हो गईं क्योंकि परिजन ऐसी बातें करते थे कि लोग क्या कहेंगे। उसपर काफी पाबंदियां थीं। उसका परिवार काफी ऑर्थोडॉक्स था। उसके परिवार को हर चीज से परेशानी होती थी। हर चीज में रोका-टोकी होती थी।
4 of 14
टेनिस खिलाडी राधिका यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
'किसी के पास कोई सबूत हो तो दिखाओ'
हिमांशिका ने बताया कि हम और राधिका 2012-13 में साथ में ट्रैवल भी करते थे। आपस में भी कई सारे मैच खेले हैं। वो किसी से ज्यादा बात नहीं करती थी। वो अपने परिजन के साथ ही रहती थी। लव जिहाद के बारे में बात हो रही है। किसी के पास कोई सबूत हो तो दिखाओ। वो किसी के बात भी नहीं करती थी।
विज्ञापन
5 of 14
कारवां गाने में अभिनय करती हुई राधिका यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
'उसे हर एक सवाल का जवाब देना पड़ता था'
राधिका की बेस्ट फ्रेंड हिमांशिका सिंह ने वीडियो में कहा कि उसके घर में बहुत ज्यादा पाबंदियां थीं। उसे काफी समय से अपने घर में घुटन महसूस होती थी। उसे हर एक सवाल का जवाब देना पड़ता था। वीडियो कॉल्स पर भी दिखाना पड़ता था कि किससे बात कर रहे हो। वो कहती थी कि हिमांशिका से बात कर रही हूं। मैं उसके घर भी जाती थी।
विज्ञापन
6 of 14
टेनिस खिलाडी राधिका यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में हिमांशिका ने बताया कि उसके घर से एकेडमी की दूरी 50 मीटर थी। फिर उसको घर आने का एक टाइम था। उस टाइम से लेट नहीं होती थी। उसके घर से एकेडमी दिखती है। कोच के रूप में वो बहुत अच्छी थी। बच्चे भी उसे काफी पसंद करते थे।
विज्ञापन
7 of 14
हिमांशिका और राधिका
- फोटो : Insta @himaanshika
वीडियो में राधिका और हिमांशिका साथ में मस्ती करतीं दिखीं
हिमांशिका सिंह ने इंस्टाग्राम पर राधिका की मौत के बाद एक वीडियो भी पोस्ट किया है, इस वीडियो में राधिका और हिमांशिका साथ में मस्ती करती दिख रही हैं। दोनों काफी एंजॉय भी करती दिख रही हैं। वीडियो में राधिका यादव की आवाज भी सुनी जा सकती हैं। राधिका ने हिमांशिका को ऑडियो मैसेज भी भेजा था।
8 of 14
राधिका यादव (फाइल फोटो) और उसके पिता दीपक यादव
- फोटो : अमर उजाला
यह था पूरा मामला
राज्य स्तरीय महिला टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गुरुवार की सुबह पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसकी पीठ में चार गोलियां मारी गईं थीं। राधिका के चाचा कुलदीप ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ घर पर थे। इसी दौरान उन्होंने गोली की आवाज सुनी तो वह घर की पहली मंजिल पर पहुंचे। यहां उन्होंने देखा कि राधिका रसोई में खून से लथपथ पड़ी थी। जबकि रिवॉल्वर ड्राइंग रूम में पड़ी थी।
9 of 14
राधिका यादव हत्याकांड
- फोटो : एजेंसी
वह अपने बेटे के साथ मिलकर राधिका को निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए, जहां पर राधिका को मृत घोषित कर दिया गया। इस दौरान राधिका की मां भी घर में ही मौजूद थीं। रिमांड पूरा होने के बाद शनिवार को आरोपी पिता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
10 of 14
राधिका यादव (फाइल फोटो) और उसके पिता दीपक यादव
- फोटो : अमर उजाला
राधिका के चरित्र पर अंगुली उठाते थे
रिमांड के दौरान पूछताछ में सामने आया कि दीपक यादव को गांव के कुछ लोग उसकी बेटी के एकेडमी चलाने के लिए टोकते थे। उसके चरित्र पर भी अंगुली उठाते थे। ऐसे में दीपक ने बेटी को एकेडमी बंद करने के कहा था, लेकिन वह नहीं मानी और उसने खिलाड़ियों को टेनिस कोर्ट में प्रशिक्षण देना जारी रखा।
11 of 14
पुलिस की गिरफ्त में बेटी की हत्या का आरोपी
- फोटो : सोशल मीडिया
15 दिन से चल रहा था पिता-बेटी में विवाद
पिछले 15 दिनों से बाप और बेटी के बीच एकेडमी बंद करने को लेकर विवाद चल रहा था और यही विवाद इस घटना का कारण बना। सोसाइटी अध्यक्ष पवन यादव ने बताया कि दीपक ने अपने परिजन से कहा कि कन्या को मारकर पाप हो गया है। परिजनों के सामने दीपक ने बेटी राधिका को गोली मारने पर अफसोस जताया है।
12 of 14
बेटी की हत्या के आरोपी को अदालत में पेश करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रिमांड के दौरान भी पूछताछ में दीपक यादव ने बताया कि बेटी के बारे में ग्रामीणों के टोकने पर वह काफी परेशान रहता था और इसी परेशानी के कारण उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से रसोई में खाना बना रही बेटी राधिका की गोली मारकर हत्या कर दी।
13 of 14
टेनिस खिलाड़ा राधिका यादव
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का बयान
मामले में विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनको जांच में शामिल करके पूछताछ की जा रही है। अभी ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। जांच पूरी होने पर जो तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी। -यशवंत, सहायक पुलिस आयुक्त (सदर), गुरुग्राम
राधिका यादव हत्याकांड में द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता महावीर फोगाट बोले...
14 of 14
विनेश के ताऊ महावीर फोगाट
- फोटो : ANI
राधिका यादव हत्याकांड में द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता और भाजपा नेता महावीर सिंह फोगाट ने कहा कि यह एक दुखद घटना है। जहां एक राष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी के पिता ने उसकी हत्या कर दी। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूँ। अगर बच्ची ने कोई गलती की भी थी, तो उसे यह कदम नहीं उठाना चाहिए था।