पिटबुल डॉग
बटाला में किशोर पर किया था हमला
इससे पहले 30 जुलाई को पंजाब के बटाला के गांव कोटली भाम सिंह में एक पिटबुल कुत्ते ने 13 साल के एक किशोर को कान से दबोच लिया और कान को बुरी तरह से नोच डाला था। अगर किशोर का पिता उसे न बचाता तो उसकी जान भी जा सकती थी। घायल गुरप्रीत सिंह ने बताया था कि शुक्रवार देर शाम को उसका पिता खेतों में यूरिया डालने गया था। वह भी अपने पिता के पास गया था। इसके बाद उसके पिता का स्कूटर खराब हो गया।