फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh violence: मारपीट-पथराव और आगजनी... बाइक और दुकानें जलाईं, बोतलें भी फेंकीं; नूंह हिंसा की पूरी कहानी

Wed, 13 Aug 2025 12:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नूंह

सार

राजस्थान और हरियाणा सीमा पर स्थित नूंह जिले के मुंडाका गांव में दो गांवों के दो समुदाय के लोगों में झड़प हो गई। इसके बाद मारपीट-पथराव और आगजनी हुई। इस दौरान बाइक और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। हिंसा में 10 से अधिक लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
1 of 12
non violence - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना इलाके के गांव मुंडाका में मंगलवार शाम को उस समय तनाव फैल गया, जब मामूली विवाद ने दो समुदायों के बीच हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते बहस और धक्का-मुक्की ने मारपीट और पत्थरबाजी का रूप ले लिया। 

कुछ ही देर में हालात बिगड़ते चले गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के लगभग 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से कई को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

2 of 12
non violence - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई। गुस्साई भीड़ ने मौके पर खड़े करीब तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। धू-धू कर जलते वाहन औ दुकानों से उठता धुआं पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा कर रहा था। 

 
विज्ञापन

3 of 12
non violence - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह झड़प हरियाणा के मुंडाका गांव और इसी गांव की सीमा से सटे राजस्थान के हाजीपुर गांव के लोगों के बीच हुई। दोनों गांव एक-दूसरे के नजदीक होने के कारण पहले भी कई बार आपसी विवाद की स्थिति बनी है, लेकिन इस बार मामला हिंसा तक पहुंच गया।

4 of 12
non violence - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस के साथ-साथ नूंह जिले के अन्य थानों से भी पुलिस बल मौके पर भेजा गया। पुलिसकर्मी स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे रहे और दोनों समुदायों के लोगों को अलग-अलग क्षेत्रों में रोका गया।
विज्ञापन

5 of 12
non violence - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन माहौल पूरी तरह सामान्य नहीं हुआ है। क्षेत्र में तनाव बरकरार है और एहतियात के तौर पर पुलिस गांव में गश्त कर रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन

6 of 12
non violence - फोटो : अमर उजाला
घटना के पीछे की असली वजह पार्किंग विवाद बताई जा रही है। राजस्थान सीमा और हरियाणा सीमा के गांवों के दो समुदायों के युवाओं के बीच पार्किंग विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

7 of 12
non violence - फोटो : अमर उजाला
पथराव व डंडों के झगड़ों में घायल दोनों पक्षों के लोग
झिरका स्थानीय अस्पताल में घायल चुन्नीलाल, गोपाल, लेखराज, वीर सिंह, फूलचंद, हंसराज, दूसरे पक्ष के खुर्शीद, फरहान, शाहबाज घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव में शांतिपूर्वक स्थिति बरकरार है भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं वहीं अभी इस बाबत किसी भी पक्ष की कोई शिकायत नहीं मिली है।

8 of 12
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
यह थी विवाद की वजह
गांव मुंडाका की ओर जाने वाले मार्ग पर ट्रक खड़े हुए थे जिनको हटाने को लेकर गांव मुंडाका के शख्स ने कहा। इस पर ट्रक चालक और परिचालकों ने उसके सिर में ठंडे की बोतल दे मारी, जिससे उनके सिर में गहरी चोट आई। इस पीड़ित ने अपने परिजनों को फोन कर बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों ने अपने-अपने गांव से लोगों को बुलाया और विवाद बढ़ता चला गया। दोनों ओर से काफी समय तक पथराव हुआ। दुकानों और बाइक को आग के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
 

9 of 12
राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक - फोटो : संवाद
फिरोजपुर झिरका में झगड़े के बाद स्थिति सामान्य: पुलिस अधीक्षक नूंह
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि फिरोजपुर झिरका में बीती शाम दो युवकों के बीच हुए झगड़े की सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। स्थिति सामान्य है। फिलहाल क्षेत्र में पूर्ण रूप से शांति बनी हुई है। 

 

10 of 12
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : संवाद
एहतियात के रूप में पुलिस बल की तैनाती की गई है। दिल्ली-अलवर रोड पर वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने जिले के आमजन से आह्वान किया कि वो कोई भी अफवाह न तो खुद फैलाएं और न ही किसी अफवाह पर ध्यान दें। अगर कोई व्यक्ति बिना वजह अफवाह फैलाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

 

11 of 12
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : संवाद
फिरोजपुर झिरका के गांव मुंडका में बॉर्डर पर एक दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए झगड़े में चार लोगों को चोटें लग गई थी, जिनका पुलिस ने इलाज कराया। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत फिरोजपुर झिरका सदर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की स्थिति को पूर्ण रूप से काबू किया।

 
विज्ञापन

12 of 12
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : संवाद
झगड़ा सिर्फ गाड़ी खड़ी करने का लेकर दो युवकों के बीच में हुआ था। पुलिस ने करीब दो दर्जन नामजद सहित 30-40 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। झगड़े में शामिल कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें