फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और चार बच्चों का कत्ल: दोपहर में ही कर दी थी सबकी हत्या, रात तक शवों के पास रहा नाजिम; सामने आया ये कारण

Mon, 04 May 2026 02:42 PM IST
Sharukh Khan सोनू यादव, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम के सेक्टर-93 पुलिस चौकी के अंतर्गत वजीरपुर गांव में घरेलू कलह के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी व चार बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। संभावना है कि गला दबाने से पहले पत्नी व बच्चों को जहरीला पदार्थ भी आरोपी ने खिलाया था। हत्या के बाद युवक ने चाकू से अपना गला व हाथ काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। 
विज्ञापन
1 of 10
Gurugram Family Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गुरुग्राम के वजीरपुर गांव में पत्नी और चार बच्चों की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी पति नाजिम ने अपनी पत्नी और चार बच्चों की हत्या शनिवार दोपहर में ही कर दी थी। इसके बाद रात लगभग 8 बजे तक वो बंद कमरे में शवों के पास ही रहा। सबको मारने के कई घंटे बाद उसने खुद आत्महत्या का प्रयास किया था। रविवार दोपहर को हुए सभी शवों के पोस्टमार्टम के बाद डॉ. ललित ने बताया कि लगभग 24 घंटे पहले मौत हो चुकी थी। इससे साफ है कि शनिवार दोपहर को ही आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया था।

कर्ज को लेकर अक्सर होता था झगड़ा, शनिवार को भी हुआ था झगड़ा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नाजिम पर लगभग पांच लाख रुपये का कर्ज भी था। आर्थिक तंगी को लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था। शनिवार दोपहर को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। मौके से पुलिस को झगड़े के दौरान टूटे हुए दो मोबाइल भी मिले हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 10
इसी घर में हुई चार बच्चों और मां की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
झगड़े के दौरान ही नाजिम ने सबसे पहले अपनी पत्नी नाजमा का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने नाजमा की पहली शादी से पैदा 13 साल की बेटी इकरा को भी गला घोंटकर मार डाला। बाद में अपने तीनों बच्चों को उसने शीतल पेय में जहर देकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

3 of 10
इसी घर में हुई चार बच्चों और मां की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आए दिन होता था झगड़ा, बच्चों ने भी नहीं मचाया शोर
नाजिम के किराये के मकान में एक मंजिल पर नाजिम का परिवार रहता था। इसके अलावा ऊपर की मंजिल पर एक अन्य युवक किराये पर रहता था जो वारदात के दौरान काम पर गया हुआ था। 
 

4 of 10
पोस्टमार्टम के लिए शवों को लेकर जाते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई पड़ोसियों से भी पुलिस ने पूछताछ की लेकिन उन्होंने कहा कि झगड़ा होते देख या वारदात के दौरान कोई शोर उन्होंने सुना नहीं। ऐसे में ये माना जा रहा है कि दंपती के बीच आए दिन होने वाले झगड़ों के चलते बच्चों ने भी इसे रोज वाला झगड़ा समझा और कोई शोर नहीं मचाया।
 
विज्ञापन

5 of 10
पोस्टमार्टम के लिए शवों को लेकर जाते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घरेलू कलह के चलते युवक ने पत्नी व चार बच्चों की गला दबाकर की हत्या
गुरुग्राम के सेक्टर-93 पुलिस चौकी के अंतर्गत वजीरपुर गांव में घरेलू कलह के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी व चार बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। संभावना है कि गला दबाने से पहले पत्नी व बच्चों को जहरीला पदार्थ भी आरोपी ने खिलाया था। इससे वे बेसुध हुए तो उनका गला दबा दिया। 

 
विज्ञापन

6 of 10
पोस्टमार्टम के लिए शवों को लेकर जाते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या के बाद युवक ने चाकू से अपना गला व हाथ काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पोस्टमार्टम में मृतकों के गले पर दबाने के निशान मिले हैं। पुलिस ने सेक्टर-10 थाने में आरोपी नाजिम के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस की शुरुआती जांच में घरेलू कलह के चलते वारदात करना सामने आया है।
विज्ञापन

7 of 10
आरोपी युवक अस्पताल में भर्ती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये वारदात शनिवार रात को हुई। मूल रूप से मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के बिलारी निवासी नाजिम (35) अपने परिवार के साथ पिछले करीब छह माह से वजीरपुर गांव में किराये के मकान में रह रहा था। वह गढ़ी हरसरू गांव में सैलून चलाता है। 

 

8 of 10
इसी घर में हुई चार बच्चों और मां की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार की देर शाम को नाजिम ने पत्नी नाजमा (31), बेटी इकरा (13), शिफा (11), बेटा आयान (7) व बेटी खदीजा नूर (6) को जहरीला पदार्थ देने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। नाजिम का भाई जीशान खाना खाने के लिए कमरे पर पहुंचा तो अपनी भाभी व बच्चों को मृत अवस्था में पड़ा पाया। 

 

9 of 10
महिला नाजमा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सभी के मुंह से झाग निकल रहे थे। वहीं, नाजिम को भी लहूलुहान हालत में पाया। घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी तो रात करीब 9 बजे सेक्टर-10 थाने, सेक्टर-93 चौकी की पुलिस के अलावा पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) करण गोयल और एसीपी नवीन शर्मा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एफएसएल, फिंगरप्रिंट व सीन ऑफ क्राइम टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से जहर के नमूने व खून से सना चाकू बरामद किया है।
 
विज्ञापन

10 of 10
पांच हत्या की जांच के लिए जाते हुए पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार की दोपहर को पांचों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। आरोपी नाजिम सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। आरोपी के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद गिरफ्तार करके पांचों हत्या मामले पूछताछ की जाएगी। - करण गोयल, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), गुरुग्राम।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें