फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधिका हत्याकांड में विदेश कनेक्शन: इस बात से तंग आ गई थी, 15 दिन पहले शुरू हुआ झगड़ा; अब पिता मांग रहा मौत

Sun, 13 Jul 2025 03:30 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हत्यारोपी पिता दीपक यादव ने पुलिस स्टेशन में कहा कि अगर फांसी का नियम है तो उसे फांसी दे दी जाए। राधिका के ताऊ विजय यादव ने कहा कि हत्या के बाद पिता दीपक यादव ने पछतावे में स्वीकार किया कि उससे कन्या वध हो गया। मुझे फांसी दिलवाओ।
विज्ञापन
1 of 11
राधिका हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
राधिका के विदेश जाने की बात भी सामने आई है। सोशल मीडिया पर राधिका की कोच अजय यादव के साथ व्हाट्सएप चैट वायरल हो रही है। राधिका ने कोच से कहा था कि वह घर में लगीं बंदिशों से तंग आ चुकी हैं और स्वतंत्र जीवन जीने के लिए दुबई या ऑस्ट्रेलिया जाना चाहती हैं।
विज्ञापन

2 of 11
टेनिस खिलाडी राधिका यादव (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
जिंदगी एंजॉय करना चाहती थी राधिका
राधिका ने अक्तूब-नवंबर तक विदेश जाने की योजना बनाई थी लेकिन उनके पिता दीपक ने इस बारे में अनुमति नहीं दी थी। राधिका ने व्हाट्सएप चैट में कोच अजय से कहा कि इधर काफी पाबंदियां हैं और वह जिंदगी को एंजॉय करना चाहती हैं। कोच ने राधिका को चीन जाने के लिए प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने खाने-पीने की समस्या की बात कहकर मना कर दिया था। हालांकि राधिका यादव की बढ़ती आर्थिक स्वतंत्रता और उसके टेनिस प्रशिक्षण को लेकर उसके पिता दीपक यादव नाराज थे।
विज्ञापन

3 of 11
राधिका यादव (फाइल फोटो) और उसके पिता दीपक यादव - फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी पिता ने की फांसी देने का बात
हत्यारोपी पिता दीपक यादव ने पुलिस स्टेशन में कहा कि अगर फांसी का नियम है तो उसे फांसी दे दी जाए। राधिका के ताऊ विजय यादव ने कहा कि हत्या के बाद पिता दीपक यादव ने पछतावे में स्वीकार किया कि उससे कन्या वध हो गया। मुझे फांसी दिलवाओ। विजय यादव ने बताया कि हमने और पुलिस ने कई बार पूछा कि ऐसा क्यों किया, लेकिन इस बात पर दीपक चुप रहा। भाई विजय यादव ने कहा कि जब वह थाने में थे तो बड़े भाई ने मुझसे कहा था बयान और एफआईआर इस तरह से लिखवाना कि मुझे फांसी की सजा हो।

4 of 11
राधिका यादव हत्याकांड - फोटो : एजेंसी
राधिका के पिता को भेजा जेल, उकसाने वाले ग्रामीणों से होगी पूछताछ
राधिका यादव हत्याकांड की जांच में पुलिस अब कुछ ग्रामीणों को भी शामिल करेगी। पूछताछ में सामने आया है कि कई ग्रामीण आरोपी दीपक यादव को राधिका यादव के खिलाफ उकसाते थे। उधर रिमांड पूरा होने के बाद शनिवार को आरोपी पिता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

5 of 11
राधिका यादव (फाइल फोटो) और उसके पिता दीपक यादव - फोटो : अमर उजाला
राधिका के चरित्र पर अंगुली उठाते थे
रिमांड के दौरान पूछताछ में सामने आया कि दीपक यादव को गांव के कुछ लोग उसकी बेटी के एकेडमी चलाने के लिए टोकते थे। उसके चरित्र पर भी अंगुली उठाते थे। ऐसे में दीपक ने बेटी को  एकेडमी बंद करने के कहा था, लेकिन वह नहीं मानी और उसने खिलाड़ियों को टेनिस कोर्ट में प्रशिक्षण देना जारी रखा।
विज्ञापन

6 of 11
राधिका हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
15 दिन से चल रहा था पिता-बेटी में विवाद
पिछले 15 दिनों से बाप और बेटी के बीच एकेडमी बंद करने को लेकर विवाद चल रहा था और यही विवाद इस घटना का कारण बना। सोसाइटी अध्यक्ष पवन यादव ने बताया कि दीपक ने अपने परिजन से कहा कि कन्या को मारकर पाप हो गया है। परिजनों के सामने दीपक ने बेटी राधिका को गोली मारने पर अफसोस जताया है। रिमांड के दौरान भी पूछताछ में दीपक यादव ने बताया कि बेटी के बारे में ग्रामीणों के टोकने पर वह काफी परेशान रहता था और इसी परेशानी के कारण उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से रसोई में खाना बना रही बेटी राधिका की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

7 of 11
राधिका का हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : PTI
पुलिस का बयान
मामले में विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनको जांच में शामिल करके पूछताछ की जा रही है। अभी ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। जांच पूरी होने पर जो तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी। -यशवंत, सहायक पुलिस आयुक्त (सदर), गुरुग्राम

8 of 11
राधिका का शव - फोटो : PTI
मां मंजू यादव की भूमिका की जांच करेगी पुलिस
पुलिस का कहना है कि राधिका की मां मंजू यादव मामले में बयान नहीं दर्ज करा रही हैं। घटना के बाद पुलिस ने जब मंजू से बयान दर्ज कराने के लिए कहा तो उन्होंने इन्कार कर दिया। हालांकि उन्होंने पुलिस को मौखिक तौर पर कहा कि उन्हें बुखार था और वह (राधिका) कमरे में लेटी थी। उन्हें नहीं पता यह सब कैसे क्या हुआ। मंजू ने यह भी बताया कि उनके पति ने बेटी की हत्या क्यों की है जबकि उसका चरित्र ठीक था। बयान दर्ज न कराने पर पुलिस इस हत्याकांड में उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है।

9 of 11
राधिका यादव - फोटो : अमर उजाला
हत्या के वक्त कौन कहां था
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गुरुवार की सुबह करीब 10:30 बजे जब दीपक ने राधिका को रसोई में गोली मारी थी, उस समय मंजू वहां मौजूद थीं। भाई धीरज यादव प्रॉपर्टी डीलर के पास गया था। गोली की आवाज सुनकर मकान के भूतल पर रहने वाले दीपक के भाई कुलदीप यादव व भतीजा पीयूष यादव पहली मंजिल पर पहुंचे थे। कुलदीप ने देखा कि राधिका रसोई में और रिवॉल्वर ड्रॉइंग रूम में पड़ी है।

10 of 11
ग्राउंडसमैन संदीप से राधिका की चैट - फोटो : अमर उजाला
15 दिनों से राधिका के साथ अकादमी जा रही थीं मां
टेनिस एकेडमी बंद करने को लेकर राधिका यादव और उसके पिता दीपक यादव के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। खिलाड़ियों के अनुसार, राधिका एकेडमी में प्रशिक्षण के लिए समय पर आती थीं और समय पर ही निकल जाती थीं। खिलाड़ियों का कहना है कि करीब दो सप्ताह से राधिका की मां उनके साथ आ रही थीं और वापस जाती थीं।
विज्ञापन

11 of 11
Radhika Yadav Murder - फोटो : अमर उजाला
विंबलडन खेलने का था सपना
एक निजी टेनिस एकेडमी के ग्राउंडसमैन संदीप का कहना है कि राधिका यादव ने बुधवार को उनसे नॉर्मल तरीके से बातचीत की थी। टेनिस कोर्ट को लेकर बुधवार की सुबह व शाम को राधिका ने ग्राउंडमैन को मैसेज किए थे। राधिक ने बुधवार की रात का ग्राउंडमैन से मैसेज करके गुरुवार की सुबह टेनिस कोर्ट के खेलने के बारे में पूछा था। ग्राउंडमैन ने कोर्ट उपलब्ध नहीं होने के बारे में मना कर दिया था। राधिका के फिजियोथेरेपिस्ट रहे डॉ. मनोज ने कहा वह खेल में बड़ा नाम कमाना चाहती थी और विंबलडन खेलना उसका सपना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें