ग्राउंडसमैन संदीप से राधिका की चैट
- फोटो : अमर उजाला
राधिका की आखिरी चैट से हुआ बड़ा खुलासा
पुलिस की जांच में सामने आया कि राधिका यादव के पास खुद की टेनिस एकेडमी नहीं थी, बल्कि वह अलग-अलग स्थानों पर टेनिस कोर्ट किराए पर लेकर खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देती थी। इस बात की तस्दीक भी अब गई है क्योंकि राधिका इन दिनों जिस टेनिस कोर्ट पर जाया करती थी, वहां के दो स्टाफ से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि राधिका ज्यादा किसी से बात नहीं किया करती थी। वो अपने क्लाइंट के साथ आती थी और उन्हें टेनिस की ट्रेनिंग देकर चली जाती थी। एकेडमी के ग्राउंडसमैन संदीप से बुधवार की सुबह और शाम को हुई व्हाट्सएप चैट वायरल हो रही है, इस चैट में राधिका यादव ग्राउंडमैन से टेनिस कोर्ट में खेलने संबंधी बातचीत कर रही है। उसने अंतिम मैसेज लिखा था कि मैं कल आउंगी।