फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम केजरीवाल ने गुरुग्राम में भरी हुंकार, कहा- शहादत के बदले 10 सिर कब आएंगे

Sat, 24 Nov 2018 06:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा दिया है। गुरुग्राम में शनिवार को गोशाला ग्राउंड में स्कूल-अस्पताल रैली में पहुंचे आप के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर शिक्षा-स्वास्थ्य की बदहाली एवं शहीद सैनिकों के मुद्दे उठाते हुए चौतरफा हमला किया। इस मामले में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता परिवर्तन चाहती है, इससे मुख्यमंत्री घबरा गए हैं। इस कारण मनोहर लाल को केजरीवाल का हरियाणा में आना रास नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल ने पाक सीमा पर शहीद हुए सैनिक नरेंद्र सिंह की शहादत पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की तुलना में दिल्ली सरकार 25 प्रतिशत है। इसके बावजूद वह शहीदों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये सहायता राशि दे रही है, जबकि इस मामले में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री मौन साधे हुए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पत्र लिखकर नरेंद्र सिंह के परिजनों को पांच करोड़ रुपये देने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। उन्होंने सीमा और देश के अंदर पाक की ओर से निरंतर किए जा रहे हमलों पर भी प्रधानमंत्री को घेरा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गत लोस चुनाव के समय एक सिर के बदले 10 सिर लाने का ऐलान किया था, इस तरह प्रधानमंत्री बताएं कि नरेंद्र सिंह के बदले में 10 सिर कब आएंगे।

4 of 5
rally - फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल ने कहा कि अभी तक राजनीतिक दल परिवर्तन, हुंकार, विकास आदि रैली करते थे, लेकिन यह पहला अवसर है, जब स्कूल-अस्पताल रैली हो रही है। देश आजाद होने के बाद किसी भी दल ने अपने काम एवं काम करने के नाम पर वोट नहीं मांगे हैं, लेकिन आप शुरू से ही काम के नाम पर वोट मांगने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के स्कूल खंडहर बन चुके है। उनमें बच्चों को पढ़ाने लायक माहौल नहीं है। इसी तरह अस्पतालों की दुर्दशा बनी हुई है। लगता है कि उनमें ज्यादा गड़बड़ी होने के कारण उनको राज्य सरकार ने हरियाणा में आने से रोका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में जनता द्वारा पोस्टर लगाकर राज्य सरकार से हिसाब मांगने पर मुख्यमंत्री घबरा गए और उन्होंने ऐसे सभी पोस्टर हटाने का आदेश दिया, जबकि वह कांग्रेस एवं इंडियन नेशनल लोकदल के पोस्टर नहीं हटवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले साल हरियाणा में आप की सरकार बनने के बाद दिल्ली की भांति स्कूल, स्वास्थ्य आदि सभी सुविधाओं में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें