rally
- फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल ने कहा कि अभी तक राजनीतिक दल परिवर्तन, हुंकार, विकास आदि रैली करते थे, लेकिन यह पहला अवसर है, जब स्कूल-अस्पताल रैली हो रही है। देश आजाद होने के बाद किसी भी दल ने अपने काम एवं काम करने के नाम पर वोट नहीं मांगे हैं, लेकिन आप शुरू से ही काम के नाम पर वोट मांगने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के स्कूल खंडहर बन चुके है। उनमें बच्चों को पढ़ाने लायक माहौल नहीं है। इसी तरह अस्पतालों की दुर्दशा बनी हुई है। लगता है कि उनमें ज्यादा गड़बड़ी होने के कारण उनको राज्य सरकार ने हरियाणा में आने से रोका था।