फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांव टोल प्लाजा का गमः ये शाम का जाम है...

विज्ञापन
1 of 10
सिरहौल टोल प्लाजा फ्री होने के बाद से दिल्ली में वाहनों की बाढ़ सी आ गई है। इससे दिल्ली के हरियाणा से सटे इलाकों समेत दक्षिण दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है।
विज्ञापन

गुड़गांव टोल प्लाजा का गमः ये शाम का जाम है...

2 of 10
यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर 3:30 से रात 8.30 बजे तक बाहरी रिंग रोड स्थित रावतुलाराव (आरटीआर) फ्लाईओवर को वनवे करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

गुड़गांव टोल प्लाजा का गमः ये शाम का जाम है...

3 of 10
शुक्रवार को प्रयोग के तौर पर फ्लाईओवर को साढे़ तीन घंटे (दोपहर 3:30 से रात 7:00 बजे) तक एयरपोर्ट से मुनिरका की ओर वनवे किया गया।

गुड़गांव टोल प्लाजा का गमः ये शाम का जाम है...

4 of 10
इससे एयरपोर्ट से मुनिरका, आरकेपुरम, वसंत विहार और नेहरू प्लेस की ओर जाने वाला ट्रैफिक तो आसानी से गुजरा, लेकिन मुनिरका से एयरपोर्ट की ओर ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई।
विज्ञापन

गुड़गांव टोल प्लाजा का गमः ये शाम का जाम है...

5 of 10
पुलिस अधिकारियों के अनुसार फ्लाईओवर के वनवे करने से करीब डेढ़ से दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। शुक्रवार रात तक लोग जाम में फंसे रहे। इसे देखते हुए  करीब सात बजे वनवे को हटा दिया गया।
विज्ञापन

गुड़गांव टोल प्लाजा का गमः ये शाम का जाम है...

6 of 10
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) अनिल शुक्ला ने बताया कि टोल प्लाजा के खत्म होने से राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था की हालात खराब हो गई है। पीक आवर में काफी जाम लग रहा है।
विज्ञापन

गुड़गांव टोल प्लाजा का गमः ये शाम का जाम है...

7 of 10
इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। इसके मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने गुड़गांव पुलिस और एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक की, हालांकि कोई खास नतीजा नहीं निकला।

गुड़गांव टोल प्लाजा का गमः ये शाम का जाम है...

8 of 10
इसके अलावा भावी रणनीति को लेकर भी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस व गुड़गांव पुलिस की बैठक हुई। उन्होंने बताया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस आज (शनिवार) से पीडब्ल्यूडी के साथ सर्वे शुरू करेगी।

गुड़गांव टोल प्लाजा का गमः ये शाम का जाम है...

9 of 10
ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार टोल प्लाजा पर ट्रैफिक कुछ समय के लिए ठहर जाता था। इससे दिल्ली की ओर एक साथ वाहन नहीं आते थे। इससे जाम की स्थिति नहीं बनती थी, लेकिन टोल प्लाजा के फ्री होने से दक्षिण दिल्ली में करीब 15 फीसदी ट्रैफिक अचानक बढ़ गया है।
विज्ञापन

गुड़गांव टोल प्लाजा का गमः ये शाम का जाम है...

10 of 10
सिरहौल टोल प्लाजा फ्री होने के बाद से दिल्ली में वाहनों की बाढ़ सी आ गई है। इससे दिल्ली के हरियाणा से सटे इलाकों समेत दक्षिण दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें