फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए कितना बुरा है 'रामायण' स्थल का हाल

विज्ञापन
1 of 14
जिस स्टूडियो में रामानंद सागर के लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक ‘रामायण’ की शूटिंग हुई थी, आज वह चमगादड़ों का अड्डा बन गया है। यहीं दूरदर्शन पर आ चुके लोकप्रिय धारावाहिक ‘हम लोग’ भी शूट हुआ था। (सभी फोटो: अमर उजाला ब्यूरो)
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए कितना बुरा है 'रामायण' स्‍थल का हाल

2 of 14
अब खंडहर में तब्दील और घुप अंधेरे में गुम हो चुके इस स्टूडियो का नाम ‘अपर्णा’ है। स्टूडियो देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के कभी योग गुरु रहे धीरेंद्र ब्रह्मचारी के आश्रम परिसर में मौजूद है।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए कितना बुरा है 'रामायण' स्‍थल का हाल

3 of 14
यह आश्रम गुड़गांव के गांव सिलोखरा में बदहाली की स्थिति में आज भी मौजूद है। पिछले चार दशकों से इस आश्रम की सुरक्षा और देखभाल का जिम्मा बिहार के कुछ परिवार उठा रहे हैं। जो अपने परिवार के साथ ही इसी आश्रम परिसर में रह रहे हैं।

तस्वीरों में देखिए कितना बुरा है 'रामायण' स्‍थल का हाल

4 of 14
धीरेंद्र ब्रह्मचारी के विश्वासपात्र रहे उग्रनाथ झा के भतीजे प्रकाश झा बताते हैं कि रामानंद सागर के निर्देशन में ‘रामायण’ के कई भागों की शूटिंग आश्रम परिसर स्थित अपर्णा स्टूडियो में हुई थी।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए कितना बुरा है 'रामायण' स्‍थल का हाल

5 of 14
रामानंद सागर लंका दहन की शूटिंग भी यहीं पर कराना चाहते थे। तब स्वामी धीरेंद्र ब्रह्मचारी ने इसकी इजाजत नहीं दी। मालूम हो कि रामायण धारावाहिक के अधिकतर दृश्यों की शूटिंग रामोजी फिल्म सिटी में हुई थी।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए कितना बुरा है 'रामायण' स्‍थल का हाल

6 of 14
अपर्णा स्टूडियो की बिल्डिंग किसी खंडहर जैसी प्रतीत होती है। स्टूडियो के प्रवेश द्वार पर पहुंचते ही चमगादड़ों की आवाजें आने लगती हैं। यहां हमेशा घुप अंधेरा रहता है।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए कितना बुरा है 'रामायण' स्‍थल का हाल

7 of 14
मोबाइल टॉर्च की रोशनी में पता चलता है कि स्टूडियो की छत और ऊपरी दीवारों पर कई प्रकार की लाइटें लगी हुई थीं। जिनका अब अवशेष ही मौजूद है।

तस्वीरों में देखिए कितना बुरा है 'रामायण' स्‍थल का हाल

8 of 14
प्रकाश झा बताते हैं कि उनके चाचा उग्रनाथ झा रामायण की शूटिंग के बारे में कई बार बताया करते थे। यह स्टूडियो पहले काफी भव्य था मगर अब इसमें 24 घंटे अंधेरा ही रहता है।

तस्वीरों में देखिए कितना बुरा है 'रामायण' स्‍थल का हाल

9 of 14
योग गुरु धीरेंद्र ब्रह्मचारी के रुतबे का पता इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके पास दो ग्लाइडर मौजूद थे। सिलोखरा स्थित अपने आश्रम से ही इसी ग्लाइडर से उड़ान भरते थे।

तस्वीरों में देखिए कितना बुरा है 'रामायण' स्‍थल का हाल

10 of 14
इसके लिए यहां लंबा-चौड़ी हवाई पट्टी भी उन्होंने बनवा रखी थी। एक ग्लाडर टू सीटर और दूसरा फोर सीटर है। मगर अब दोनों में इंजन नहीं है।

तस्वीरों में देखिए कितना बुरा है 'रामायण' स्‍थल का हाल

11 of 14
आश्रम के केयरटेकर का कहना है कि वर्ष 1994 में मौत से पहले धीरेंद्र ब्रह्मचारी ने दोनों ग्लाइडर के इंजन को बनवाने के लिए मुंबई भेजा था। उनकी मौत के बाद यह इंजन आज तक नहीं आया।

तस्वीरों में देखिए कितना बुरा है 'रामायण' स्‍थल का हाल

12 of 14
पहले यह बड़ा भव्य आश्रम था मगर मामला कोर्ट में होने के कारण यहां कुछ नया नहीं हो रहा है। अपर्णा स्टूडियो पहले देखते ही बनता था अब तो यह बिल्कुल खराब हो गया है। -अरविंद

तस्वीरों में देखिए कितना बुरा है 'रामायण' स्‍थल का हाल

13 of 14
मैं तकरीबन 20 वर्षों से यहां रहता हूं। पहले मेरे चाचा यहां रहते थे। आश्रम के अपर्णा स्टूडियो में रामानंद सागर कृत रामायण और दूरदर्शन के धारावाहिक हम लोग की शूटिंग हुई थी।
-प्रकाश झा
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए कितना बुरा है 'रामायण' स्‍थल का हाल

14 of 14
इस आश्रम को देखने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते हैं। बहुत कम लोगों को पता होगा कि अपर्णा स्टूडियो में ही रामायण और हम लोग धारावाहिक की शूटिंग हुई है। मैं अपने पिता श्रीकांत मिश्रा के साथ रहती हूं। -प्रियंका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें