फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले दूल्हे ने रखी डिमांड, बोला- 1 करोड़ और जगुआर कार नहीं दी तो शादी कैंसिल

Sat, 23 Jun 2018 10:07 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 5
demo pic
दहेज के लोभी दानवों ने वधू पक्ष से दहेज में 11 लाख रुपये से मांग शुरू की थी। इसके बाद यह मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही थी। यही कारण था कि शादी से पांच दिन पूर्व 16 जून को हुई लग्न सगाई की रस्म में वधू पक्ष ने 31 लाख रुपये का चेक वर पक्ष को सौंपा था। इसके बाद भी मांग लगातार बढ़ती गई। वधू पक्ष का आरोप है कि शादी से दो दिन पहले वर पक्ष ने एक करोड़ नकद व जगुआर कार की मांग करते हुए उनका 31 लाख का चेक भी वापस कर दिया था।
विज्ञापन

2 of 5
break marrige
सगाई के अगले ही दिन दूल्हे की बहन ने वधू पक्ष को धमकी दी थी कि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे बारात लेकर नहीं आएंगे। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी वर पक्ष नहीं माना और बारात नहीं आई। युवती के पिता की शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने दूल्हे स्वपनिल, उसकी मां मीनाक्षी, बहनें कोमल, ज्योति, चचेरी बहन श्वेता, ममेरा भाई पवन के खिलाफ दहेज निरोधक अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच डीएसपी सराय ख्वाजा यशपाल खटाना कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
ये है पूरा मामला
सेक्टर-35 निवासी खजान सिंह की बेटी मोहिनी की शादी कापसहेड़ा, दिल्ली निवासी स्वपनिल के साथ तय हुई थी। 20 जून को बारात आनी थी। 16 जून को लगन सगाई की रस्म भी पूरी कर ली गई। सगाई में 31 लाख का चेक, जेवर, कपड़े आदि वधू पक्ष ने वर पक्ष को दिए थे। इसके बाद से ही दहेज में एक करोड़ नकद और जगुआर कार की मांग की जाने लगी। मांग पूरी नहीं हुई तो 20 जून को वर पक्ष बारात लेकर नहीं पहुंचा।

4 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
एक नंबर में रकम देने से नाराज हो गया वर पक्ष
युवती के चाचा जितेंद्र यादव उर्फ बिल्लू ने बताया कि वर पक्ष की ओर से दहेज के तौर पर 11 लाख रुपये से मांग शुरू हुई थी। इसके बाद 21 और फिर 31 लाख रुपये हो गई। लगन सगाई वाले दिन हमने युवक के नाम पर 31 लाख रुपये का चेक काट का दिया तो वे इस पर भी नाराज हो गए कि चेक क्यों दिया, नकद देते। अगले ही दिन दूल्हे की बहन ने फोन कर एक करोड़ रुपये की मांग की, मगर वे इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थ थे। फिर भी उन्होंने वर पक्ष को मनाने की कोशिश की और 51 लाख रुपये तक देने की बात कही, मगर वे एक करोड़ रुपये पर ही अटके रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
दहेज लोभियों से रिश्ता जोड़ने से बिटिया ने किया इनकार
अमर उजाला टीम शुक्रवार सुबह ही सराय ख्वाजा स्थित वधू के घर पहुंची। दो दिन पहले आने वाली बारात के चलते घर पूरी तरह से सजा हुआ था। दहेज लोभियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद जहां वधू पक्ष के लोग अब उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, वहीं बिटिया ने भी इस रिश्ते से अब इनकार कर दिया है। बिटिया का कहना है कि भगवान का शुक्र है कि शादी से पहले ही दहेज लोभियों का असली चेहरा उनके सामने आ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें