फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस चोर की चोरी का कारण जानकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी, अरेस्ट हुआ तो किया ये खुलासा

Sat, 23 Jun 2018 10:06 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
police arrest
ओखला चौकी पुलिस ने ऐसे दो झपटमारों को दबोचा है। चोरों के पास से 4 बाइक और 6 मोबाइल बरामद किया है। चोरों के चोरी करने की वजह को जानकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
विज्ञापन

2 of 4
डेमो - फोटो : डेमो
पूछताछ में चोरों ने बताया कि गर्लफ्रेंड को घुमाने-फिराने के लिए वारदात करते थे। आरोपी वारदात करने से पहले मंदिर जाते थे। आरोपियों को वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। उनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिल व छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
police arrest
पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से नौ वारदात को सुलझाने का दावा किया है। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार, ओखला पुलिस फेज-तीन में बृहस्पतिवार शाम को वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी मोदी मिल की तरफ से बाइक आती हुई दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। बाइक चला रहे युवक ने रोकने की बजाय स्पीड बढ़ा दी, मगर अलर्ट पुलिस टीम ने दोनों को पकड़ लिया।

 
विज्ञापन

4 of 4
bike thief
आरोपियों की पहचान संजय कॉलोनी, ओखला निवासी दुर्गेश उर्फ तोता और मदनपुर खादर निवासी बीनू उर्फ विपिन के रूप में हुई। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। वह गर्लफ्रेंड को घुमाने-फिराने व नशे की आदत को पूरा करने के लिए वारदात करते था। झपटमारी करने के लिए पहले बाइक चोरी करते थे। आरोपी झपटे गए मोबाइल को कम दाम पर बेच देते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें