पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि थाना बीटा-2 में साइबर सेल को एक रिटायर्ड कर्नल की शिकायत मिली थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनसे ई-मेल के माध्यम से एक ठग ने एवा एवलिन नाम की महिला बनकर संपर्क किया। आरोपियों ने खुद को नामी फार्मास्यूटिकल कंपनी का बताकर जड़ी-बूटी की खरीद-फरोख्त के नाम पर रिटायर्ड कर्नल को अपना शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि ठगों ने करीब 1.81 करोड़ रुपयों की ठगी को अंजाम दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके पास से तीन हजार असली अमेरिकी डॉलर ( भारतीय मुद्रा में लगभग ₹2.5 लाख),13 लाख नकली अमेरिकी डॉलर व 10,500 नकली पाउंड (लगभग ₹10 करोड़ 90 लाख), लैपटॉप, 11 सिम और एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री व अन्य के नकली पासपोर्ट बरामद हुए हैं।