फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थप्पड़ का बदला लेने के लिए बहनोई ने की थी साले की हत्या, मन नहीं भरा तो शव पर चढ़कर मारे जूते

Mon, 02 Dec 2019 06:34 PM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर. ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
संदीप नागर (फाइल फोटो) की हत्या के बाद जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा स्थित दनकौर के जगनपुर गांव के पास हिंदू युवा वाहिनी के नेता संदीप नागर की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक संदीप की हत्या उसके मौसेरे बहनोई रोहित भाटी और उसके साथी रिंकू ने की थी। संदीप और दोनों आरोपियों में गहरी मित्रता थी। रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयोग की गई गाड़ी, तीन मोबाइल और पिस्टल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 6
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि साकीपुर निवासी आरोपी रोहित भाटी फिलहाल फरीदाबाद में कारोबार करता है। रोहित भाटी संदीप नागर का मौसेरा बहनोई है। दोनों जीजा-साले की चूहड़पुर गांव में रहने वाले रिंकू भड़ाना से लगभग 10 वर्षों से गहरी दोस्ती थी। 25 नवंबर की रात तीनों लोग एक समारोह में गए हुए थे। पुलिस के मुताबिक, यहां तीनों ने एक साथ शराब भी पी थी, जिसके बाद रिंकू और संदीप में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
 
विज्ञापन

3 of 6
मौके पर पहुंचकर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि संदीप अक्सर रिंकू को गाली देता था। उस दिन रोहित इसका विरोध कर रहा था, इसीलिए संदीप ने रोहित को थप्पड़ मार दिया। पुलिस का दावा है कि इसी थप्पड़ का बदला लेने के लिए रोहित ने रिंकू के साथ मिलकर संदीप की हत्या कर दी। समारोह में सबके सामने थप्पड़ मारने की घटना से रोहित खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। उसने मन ही मन संदीप भाटी को सबक सिखाने की ठान ली थी। उसने रिंकू के साथ मिलकर संदीप की हत्या की साजिश रची।
 

4 of 6
शव को एंबुलेंस में ले जाते परिजन और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
26 नवंबर की देर शाम वह कार लेकर संदीप के घर पहुंचे और बहाना बनाकर उसे अपने साथ ले गए। तीनों ने कासना में शराब पी और कार में घूमते-घूमते आधी रात को जगनपुर गांव के पास बंधे पर आ गए। यहां रोहित ने संदीप को थप्पड़ मारने की घटना याद दिलाई और माफी मांगने को कहा। संदीप माफी मांगने के बजाय आग बबूला हो गया और फिर से रोहित और रिंकू को गाली दी। इसपर दोनों आरोपियों ने मिलकर संदीप के मुंह में पिस्टल डालकर गोली मार दी।
विज्ञापन

5 of 6
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हत्या की घटना - फोटो : अमर उजाला
27 नवंबर को संदीप के पिता ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने मामले में रोहित और रिंकू को नामजद किया था। इसके बाद संदीप के परिजन ने रोहित के पिता चमन का नाम एफआईआर से निकालने का आरोप लगाया था। मामले में परिजनों ने एसएसपी कार्यालय में प्रदर्शन भी किया। एसपी देहात ने चमन का नाम एफआईआर में जोड़ने को लेकर थाना पुलिस को निर्देश दिया, लेकिन अभी चमन की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मृतक नेता संदीप नागर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी संदीप की हत्या करने के बाद भी संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने थप्पड़ का बदला लेने के लिए संदीप को गोली मारने के बाद जूते भी मारे और उसके जमीन पर गिरने के बाद उसके ऊपर खड़े होकर कूदते रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें