फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल से पहले पब में पीली इतनी शराब, नाचते-नाचते चला दी सामने वाले पर गोली

Mon, 01 Jan 2018 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
greater kailash pub firing - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने मुंबई के पब में आग लगने के बाद 14 लोगों की मौत से कोई सबक नहीं लिया है। दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश स्थित एक पब शनिवार तड़के 3:30 बजे तक खुला था।
विज्ञापन

2 of 9
greater kailash pub firing - फोटो : अमर उजाला
डांस करने के दौरान नशे में धुत एक युवक ने दूसरे को गोली मार दी। गर्दन में गोली लगने के बाद पीड़ित विनय भाटी (30) को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर है। इधर, आरोपी उमेश उर्फ आदित्य को पब में मौजूद लोगों ने पिस्टल समेत दबोच लिया और जमकर धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। उसे भी एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इधर, पुलिस पर लीपापोती के आरोप लगे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के आदेश पर नियमों के उल्लंघन के लिए पब का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की गई है। 
विज्ञापन

3 of 9
greater kailash pub firing - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, ग्रेटर कैलाश-1, एम-ब्लॉक मार्केट में आरबी-17 पब है। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त रोमिल बानिया के मुताबिक, शनिवार देर रात पब की पार्किंग में गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस को पता चला कि गोली पार्किंग में नहीं, बल्कि पब के अंदर चली है। घायल जसोला गांव, सरिता विहार निवासी विनय भाटी को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया था।

4 of 9
greater kailash pub firing - फोटो : अमर उजाला
आरोपी गोविंदपुरी निवासी उमेश को भी पिटाई के बाद एम्स में भर्ती कराया गया। जांच व प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पब के भीतर विनय व उमेश के बीच तू-तू मैं-मैं हुई और उमेश ने विनय को गोली मार दी। गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गई। पब में मौजूद लोगों व विनय के साथियों ने उमेश को पकड़कर जमकर पीटा। एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती विनय की हालत में रविवर को सुधार हुआ और उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

5 of 9
greater kailash pub firing - फोटो : अमर उजाला
विनय के बयान पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उमेश को गिरफ्तार कर लिया है। पब में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों व सूत्रों का कहना है कि देर रात नशे में डांस के करने के दौरान विनय व उमेश के बीच बहस हुई थी। मामूली बहस के दौरान आरोपी ने उस पर अवैध पिस्टल से गोली चला दी। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस सूत्रों की मानें तो पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब मिले हैं। पुलिस पब की सीसीटीवी फुटेज लेकर झगड़े के सही कारणों व झगड़े के समय का पता लगा रही है। जांच खुद उपायुक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 9
greater kailash pub firing - फोटो : अमर उजाला
तड़के 3:30 तक कैसे खुला था पब
दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और नगर निगम मुंबई में हुई घटना से सबक लेकर शनिवार को दिनभर पब और रेस्तरां की जांच का ढिंढोरा पीटते रहे, लेकिन शायद यह सब दिखावा था। कड़े इंतजाम के बीच शनिवार तड़के 3:30 बजे दिल्ली के पॉश जीके-1, एम-ब्लॉक में पब खुला था। वहां लोग झूमकर नाच भी रहे थे। इतने समय तक खुला पब तमाम कार्रवाई को दिखावा ही साबित करता है। यहां तक कि शुरुआत में पुलिस अधिकारी मामले पर लीपापोती करते रहे। लोकल थाना पुलिस पब में गोली चलने की बात से इंकार करती रही। पुलिस का कहना था कि गोली पब के अंदर नहीं, पार्किंग परिसर में चली। अब पुलिस उपायुक्त गोली चलने के सही समय का पता लगा रहे हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
greater kailash pub firing - फोटो : अमर उजाला
पब का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश
शुरुआती जांच के बाद ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि पब में नियमों और कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। उनके आदेश पर लोकल पुलिस ने लाइसेंसिंग ब्रांच से पब का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश कर दी है। वहीं जिला पुलिस उपायुक्त ने दक्षिण दिल्ली के सभी बार, पब और रेस्तरां पर नजर रखने को कहा है। वहां की सुरक्षा व्यवस्था, नियमों के उल्लंघन व अन्य व्यवस्थाओं की जांच के भी आदेश हैं।

8 of 9
greater kailash pub firing - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा इंतजाम पर भी उठे सवाल
पब में आखिर उमेश पिस्टल लेकर कैसे अंदर दाखिल हो गया? किसी ने पब के गेट पर उसकी तलाशी नहीं ली? पब के सुरक्षाकर्मियों ने उमेश को रोका क्यों नही? वहीं दिल्ली पुलिस ने पब व रेस्तरां में लोगों की सुरक्षा को लेकर क्या इंतजाम किए थे? इन सब बातों को लेकर दिल्ली पुलिस की खूब फजीहत हो रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अब सुरक्षा बढ़ाने की बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
greater kailash pub firing - फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर लाइव था विनय
वारदात से चंद मिनट पहले विनय अपने मोबाइल से फेसबुक पर लाइव वीडियो शेयर कर रहा था। विनय मस्ती करने के साथ दोस्तों के साथ डांस करता दिख रहा है। पब में हंगामे के बीच शोर-शराबा हो रहा है। पुलिस फेसबुक के उस लिंक के आधार पर पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इसके अलावा, पुलिस ने पब की सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली है। इसके अलावा, पब में मौजूद स्टाफ व विनय के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें