फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 8 कदमों को अगर तुरंत उठाए सरकार तो नोट बदलने की मुसीबत हो जाएगी कम

Mon, 14 Nov 2016 11:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
note - फोटो : अमर उजाला
आठ नवंबर को नोटबंदी की घोषणा के बाद से ही पुराने नोटों को बदलने से लेकर एटीएम के बाहर भीड़ के बाद अब लोगों की परेशानी दूसरे स्तर पर पहुंच गई है। लोगों को अपने रोजमर्रा के काम छोड़ने के साथ ही भूख तक से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में अगर सरकार कुछ कदम तुरंत उठाए तो लोगों को तत्काल प्रभाव से राहत पहुंचाई जा सकती है...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
1. पुराने नोट स्वीकार न करने के खिलाफ सख्त व तुरंत कार्यवाही की जाए: सरकार ने अस्पतालों और दवा की दुकानों सहित कई जगहों पर 1000 और 500 के पुराने नोटों को  चलाने की इजाजत दे रखी है लेकिन ऐसी जगहों पर भी पुराने नोट नहीं लिए जा रहे हैं जिससे लोगों की परेशानी और भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : अमर उजाला
2. खाद्य कूपन का वितरण: ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके पास आधार कार्ड या किसी तरह की आईडी नहीं है जिससे उनके लिए पुराने नोटों को बदलना मुश्किल हो रहा है। इसमें कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्हें अब खाना खाने में भी परेशानी होगी। ऐसे में सरकार को तुरंत ही पुराने नोट से ऐसे कूपन बांटने चाहिए जिसे खाने की दुकानों पर देकर खाना पाया जा सके।

4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
3. सीनियर सीटिजंस सहित दिव्यांगों के लिए अलग काउंटर: शारीरिक तौर पर अक्षम लोगों सहित बुजूर्गों और महिलाओं के लिए नोट बदलने और एटीएम के सामने अलग से लाइन लगाने की सुविधा होनी चाहिए।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
4. बैंकों और पोस्ट ऑफिसों के काम के घंटों को बढ़ाया जाए:  ज्यादा से ज्यादा लोगों तक नई करेंसी पहुंचाने के लिए सरकार को तुरंत ही बैंकों और पोस्ट ऑफिसों के काम के घंटों को बढ़ाना चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : अमर उजाला
5. बीमार और बूढ़े लोगों की मदद के लिए हो इंतजाम: ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि लाइन में लगने वाले बेहोश हो कर गिर रहे हैं और बीमार भी पड़ रहे हैं। ऐसे में उन जगहों पर जहां ज्यादा लंबी लाइनें लग रही हैं वालेंटियर्स की मदद से लोगों को मदद पहुंचाई जानी चाहिए।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : अमर उजाला
6. फायदे के बारे में लोगों को ठोस जानकारी दी जाए: परेशानी से जूझ रहे लोगों को मानसिक राहत पहुंचाने के लिए सरकार को जल्दी से जल्दी ये भी बताना चाहिए कि इस योजना से कितना काला धन मिलने की संभावना है और इसके बाद आम लोगों को क्या फायदा होने वाला है।

8 of 9
7. सभी सरकारी लेन-देन को कैशलेस किया जाए: सरकार को तुरंत ही सरकारी विभागों और कामकाज के लिए नगद के प्रयोग को तुरंत ही बंद किया जाए जिससे कि लोगों का नगद उनके पास रहे और वो उसे दूसरी जगह इस्तेमाल कर सकें।
विज्ञापन

9 of 9
8. छोटे व्यापारियों को डिजिटल लेन-देन की सुविधा दी जाए: नोटबंदी के बाद से सबसे ज्यादा परेशानी चाय-पान जैसी छोटी दुकानों को चलाने वाले छोटे व्यापारियों को हो रही है। ऐसे में उनके लिए व्यापार आसान करने के लिए डिजिटल लेन-देन की सुविधा दे कर सरकार उनकी फौरी मदद कर सकती है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें