फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती सिजेरियन डिलीवरी से सरकार भी परेशान, कम करने के लिए उठा रहे ये कदम

Sun, 18 Mar 2018 06:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
pregnant women
देश में बढ़ती सिजेरियन डिलीवरी से परेशान सरकार ने इन्हें कम करने के लिए नई तरकीब निकाली है। जल्द ही अस्पतालों को इसके लिए नए दिशा-निर्देश भी मिलने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 4
pregnant women
उससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सीजीएचएस से जुड़े सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को आदेश दिया है कि वे हर दिन अपने यहां हुई सिजेरियन डिलीवरी की संख्या हॉल में एक बोर्ड लगाकर उस पर सार्वजनिक करें, ताकि लोगों को पता चल सके कि अस्पताल में कितनी सिजेरियन डिलीवरी हो रही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
Pregnant
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि सिजेरियन डिलीवरी की वजह से महिलाओं को काफी दिक्कतें होती हैं। शिकायत है कि कुछ अस्पताल बीमा क्लेम की वजह से महिलाओं की सामान्य प्रसूति नहीं कराते। हालांकि इसके प्रमाण अब तक सरकार को नहीं मिले हैं, लेकिन सिजेरियन डिलीवरी के बढ़ते आंकड़ों ने सवाल जरूर खड़े किए हैं।
विज्ञापन

4 of 4
pregnant women
इसके चलते मंत्रालय ने फिलहाल सीजीएचएस अस्पतालों को ही ऐसा करने को कहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही यह आदेश देश के हर सरकारी और निजी अस्पताल के लिए लागू होगा। उधर मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कानपुर, चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू जैसे शहरों में सबसे ज्यादा सिजेरियन डिलीवरी की जा रही हैं। यहां सामान्य प्रसूति का आंकड़ा बेहद कम मिला है। इन्हीं आंकड़ों पर सरकार ने नई योजना पर काम करना शुरू किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें