फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिटिकल केयर वार्ड में दिल्ली सरकार, उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री दोनो अस्पताल में भर्ती

Tue, 19 Jun 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
manish sisodia - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के बाद सोमवार शाम दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात करने को लेकर बीते छह दिन से अनशन पर बैठे सिसोदिया के रक्त में कीटोन की मात्रा बढ़ने पर बेहोशी आने लगी।
विज्ञापन

2 of 7
manish sisodia - फोटो : अमर उजाला
जिसके बाद उन्हें तत्काल दिल्ली गेट स्थित लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्रिटिकल केयर वार्ड में उपमुख्यमंत्री सिसोसिया और मंत्री जैन का उपचार चल रहा है। अस्पताल के अनुसार, सोमवार शाम तक दोनों के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिला है।
     
विज्ञापन

3 of 7
satyendra jain - फोटो : अमर उजाला
सोमवार दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अस्पताल पहुंचे, जबकि इससे पहले रविवार रात करीब पौने 12 बजे स्वास्थ्य मंत्री जैन को भर्ती कराया जा चुका है। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों ही मरीजों में कीटोन की मात्रा बढ़ी हुई है।

4 of 7
सत्येंद्र जैन को अस्पताल ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जेएस पासी का कहना है कि अगर इंसान खाना छोड़ देता है तो उसके यूरिन में कीटोन की मात्रा बढ़ती है। शुगर लेवल कम हो जाता है, जिससे इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बिगड़ जाता है। इसके साथ ही शरीर डिहाइड्रेशन के कारण वजन कम होने लगता है। डॉक्टरों का ये भी कहना है कि आम तौर पर चार से पांच दिनों तक अनशन करने पर इंसान के स्वास्थ्य में ज्यादा गिरावट आ जाती है।

 
विज्ञापन

5 of 7
manish sisodia - फोटो : अमर उजाला
- दिनभर नेताओं लगा रहा तांता, कार्यकर्ता भी पहुंचे
स्वास्थ्य मंत्री के बाद उपमुख्यमंत्री की भी हालत बिगड़ने की खबर मिलते ही लोकनायक अस्पताल में नेताओं का तांता लग गया। उधर, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी धीरे-धीरे एकत्रित होने लगे। शाम तक अस्पताल में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामगोपाल यादव और सीपीआई नेता डी राजा ने दोनों से मुलाकात कर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस दौरान आप नेता संजय सिंह, मंत्री कैलाश गहलोत और मंत्री राजेंद्र पाल गौतम मौजूद रहे।       

 
विज्ञापन

6 of 7
Satyender Jain
- डॉक्टरों ने अनशन पर साधी चुप्पी
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के अनशन को लेकर डॉक्टरों ने चुप्पी साध ली है। अस्पताल पहुंचने के बाद अनशन खत्म होने या न होने पर डॉक्टरों ने जानकारी देने से इंकार कर दिया, जबकि एक डॉक्टर ने बताया कि दोनों ही मरीजों को ग्लूकोज के जरिए शरीर में ताकत देने का प्रयास किया जा रहा है।       

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sanjay singh - फोटो : अमर उजाला
- आज शाम तक हो सकते हैं डिस्चार्ज
अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि मंगलवार शाम तक दोनों ही मरीजों को डिस्चार्ज किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में आई गिरावट को समय रहते रिकवर किया है, जबकि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की स्थिति अभी भी स्थिर बनी हुई है। इसलिए मंगलवार सुबह डॉक्टरों की टीम मेडिकल जांच करने के बाद आगे का निर्णय ले सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें