फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा रामदेव पर लिखी ‘गोडमैन टू टायकून’ पर रोक बरकरार, ये है वजह

Tue, 05 Dec 2017 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ramdev
‘गोडमैन टू टायकून’ के प्रकाशन और बिक्री पर रोक लगाने से जुड़े मामले में योग गुरु बाबा राम देव ने अदालत में बयान दर्ज करवाया। यह किताब उनके जीवन पर महिला पत्रकार प्रियंका पाठक नारायण ने लिखी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
baba ramdev
कड़कड़ड़ूूमा अदालत में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश निपुन अवस्थी के समक्ष बाबा रामदेव निजी सुरक्षा बेड़े के साथ पेश हुए। उन्होंने अदालत में दलील दी कि किताब में उनके जीवन से जुड़े तथ्यों को मान हानिकारक तरीके से पेश किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
baba ramdev
अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 12 दिसंबर तय की है । तब तक के लिए किताब के प्रकाशन और बिक्री पर लगाई गई रोक को जारी रखा है।  दूसरी ओर, प्रतिवादी पक्ष के वकील ने दलील दी कि अदालत ने उन्हें बिना कोई नोटिस दिए ही फैसला सुनाया था।

4 of 5
baba ramdev
गौरतलब है कि अगस्त में अदालत ने किताब पर रोक लगा दी थी। साथ ही यह टिप्पणी की थी कि किताब के प्रकाशन से पहले रामदेव से अनुमति नहीं ली गई।  किताब में लिखे गए तथ्यों को रहस्यमय और मान हानिकारक तरीके से पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Baba Ramdev
अदालत ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजॉन और फ्लिपकार्ट को किताब की बिक्री को तत्काल प्रभाव से रोकने और जितने भी ऑर्डर मिले हैं उन्हें रद्द करने का निर्देश दिया था। प्रतिवादी पक्ष के वकील ने अगस्त में अदालत के आदेश को चुनौती दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें