फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब दिल्ली के भारी जाम में फंसे मोदी के मंत्री, कार छोड़कर मेट्रो की यात्रा को होना पड़ा मजबूर

Thu, 24 May 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
hardeep singh puri
दिल्ली का जाम यहां की जनता के लिए नया नहीं है। कितने ही उपाय किए गए लेकिन दिल्लीवालों को जाम से निजात नहीं मिल सकी है। ऐसे ही एक जाम में मोदी सरकार के एक मंत्री भी इतनी बुरी तरह फंसे कि उन्हें कार छोड़कर मेट्रो का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 6
hardeep singh puri - फोटो : अमर उजाला
इस बात की जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने ट्वीट कर दी। दरअसल हरदीप पुरी मंगलवार को धौलाकुआं के रास्ते एयरपोर्ट जा रहे थे कि भीषण जाम में फंस गए।
विज्ञापन

3 of 6
ट्रैफिक जाम
लंबे इंतजार के बाद भी जब उन्हें जाम छंटता नहीं दिखा और लगा कि फ्लाइट मिस हो जाएगी तो उन्होंने दिल्ली मेट्रो का सहारा लिया और फ्लाइट पकड़ने में कामयाब रहे।

4 of 6
hardeep singh puri
इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट में दी और दिल्ली मेट्रो की सराहना भी की। उन्होंने अपनी फोटो भी शेयर की। उन्होंने मेट्रो को विश्वस्तरीय संपदा भी करार दिया।
विज्ञापन

5 of 6
hardeep singh puri - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- एयरपोर्ट जाते समय मैं धौलाकुआं के पास जाम में फंस गया था। अब मेरे पास दो रास्ते थे, या तो फ्लाइट मिस करूं या मेट्रो पर भरोसा करूं। तो मैंने मेट्रो का सहारा लेने का फैसला किया। साफ, सुरक्षित और कुशल। हमने सच में एक विश्वस्तरीय संपदा तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shabana azmi - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले अभिनेत्री शबाना आजमी भी अपनी मेट्रो यात्रा की तस्वीरें शेयर कर इसकी तारीफ कर चुकी हैं कि कैसे वह समय से पहुंची वरना कार से जाने पर शायद वह अपनी मीटिंग भी अटेंड नहीं कर पातीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें