फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन एंड डिज़ाइन वीक के अंतिम दिन नोएडा में लगा डिज़ाइनर्स का जमावड़ा, मोहित और अंतरा मारवाह भी पहुंचे

Sun, 21 Apr 2019 11:49 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
ग्लोबल फैशन एंड डिजाइन वीक - फोटो : अमर उजाला
जैसे जैसे शहरों का विकास हो रहा है वैसे ही जगह कम होती जा रही है, छोटी जगह को किस तरह रहने लायक बनाया जा सकता है और अपनी जरुरत की हर चीज़ को उस घर में सेट किया जा सकता है और किस तरह किस तरह उस घर में पॉसिटिविटी लायी जा सकती है। यह काम बहुत मुश्किल है पर जरुरी है क्योकि घर हमे सुकून देता है यह कहना था तीसरे ग्लोबल फैशन एंड डिज़ाइन वीक के अंतिम दिन  पायल कपूर  का जिनका मानना है की आजकल छोटे छोटे पौधो को लगा कर आप अपने घर को खूबसूरत बना सकते हो। 

 
विज्ञापन

2 of 6
ग्लोबल फैशन एंड डिजाइन वीक - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर कॉउंसल जनरल ऑफ़ द रिपब्लिक ऑफ़ यूनियन ऑफ़ द कोमोरोस के. एल. गंजु, सुप्रीम कोर्ट लॉयर अनूप बोस, आर्किटेक्ट डॉ. हरीश त्रिपाठी, मारवाह स्टूडियो के निदेशक संदीप मारवाह, इंटीरियर डिज़ाइनर पायल कपूर, डिज़ाइनर मनीष गुलाटी, आर्किटेक्ट नकुल वर्मा, पैजन्ट विनर किरण संगीता मुरली और जे. पी. सिंह उपस्थित हुए। 
विज्ञापन

3 of 6
ग्लोबल फैशन एंड डिजाइन वीक - फोटो : अमर उजाला
फैशन एंड डिज़ाइन वीक का धूमधाम से समापन 
के. एल. गंजु ने कहा कि फैशन डिज़ाइनर को हमेशा आम आदमी को दिमाग में रखकर डिज़ाइन करना चाहिए, ताकि हर वर्ग का इंसान उसे खरीद कर पहन सके। ज्यादातर देखा जाता है की जिस डिज़ाइनर का नाम हो जाता है उसके कपडे एक सीमित वर्ग के लोग पहनते है जिसका कारण है उनकी कीमत। 

4 of 6
ग्लोबल फैशन एंड डिजाइन वीक - फोटो : अमर उजाला
डॉ. हरीश त्रिपाठी ने कहा कि आज ज़िन्दगी  2बीएचके -3बीएचके में सीमित कर रह गयी है, उसमे लोग वास्तु और डिज़ाइन को बहुत एहमियत देने लगे है और आज हर इंसान को पता है की उनकी क्या ज़रूरते है चाहे वो बच्चे हो, बुज़ुर्ग हो या महिलाए हो, वो चाहते है उनका घर ऐसा हो जिसमे हर ज़रूरत पूरी हो सके। किरण संगीता मुरली ने कहा कि अपने आपको प्रेजेंट करना आना चाहिए और आपको अपने कम्फर्ट के हिसाब से अपने कपडे, फुटवियर और मेकअप सेलेक्ट करना आना चाहिए जो आपको कॉन्फिडेंस दे।
विज्ञापन

5 of 6
ग्लोबल फैशन एंड डिजाइन वीक - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर संदीप मारवाह ने कहा की मुझे बच्चों की मेहनत देखकर ख़ुशी हो रही है की उन्होंने इतने अच्छे डिज़ाइन किये और सबसे अच्छी बात की वो आज की पसंद को समझते है, इन तीन दिनों में हमने बहुत कुछ सीखा और भी बहुत कुछ सिखने की ज़रूरत है, क्योकि सीखना कभी ख़तम नहीं होना चाहिए यही आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहित और अंतरा मारवाह पहुंचे फैशन एंड डिजाइन वीक - फोटो : अमर उजाला
तीन दिनों तक चले फैशन वीक के समापन समारोह में उस वक़्त चार चाँद लग गए जब फिल्म एक्टर मोहित मारवाह और अंतरा मारवाह मंच पर पहुंचे। सभी छात्रों ने उनका भव्य स्वागत किया और पूरा मारवाह स्टूडियो तालियों से गूंज उठा। इस अवसर पर मोहित मारवाह ने आये हुए अतिथियों को सम्मनित किया व रैंप वाक भी किया।  अंतरा ने कहा की पहली बार है कि मैं मारवाह स्टूडियो के इस अवसर पर आयी हूँ और सच में यहाँ आकर मुझे बहुत अच्छा लगा और यहाँ के स्टूडेंट का प्यार देखकर मुझे लगता है की मुझे यहाँ बार बार आना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें