फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकिये में छिपा है रोहित की मौत का राज, सच सामने लाने के लिए पुलिस ने सुरक्षित रखा दिल

Sat, 20 Apr 2019 06:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शेखर - फोटो : अमर उजाला
रोहित शेखर की मौत के मामले में अब तक जितनी भी जांच हुई है उसमें कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि रोहित की मौत का रहस्य सुलझाने में उसका तकिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यह हम यूं ही नहीं कह रहे बल्कि इसके कुछ ठोस आधार हैं जो पुलिस की तहकीकात में निकलकर आए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रोहित शेखर - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस सूत्रों के अनुसार परिवार के सदस्यों व नौकर समेत आठ-दस लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इनमें रोहित के सोने के समय को लेकर भी विरोधाभास है। नौकर गोलू उर्फ भोगिन्दर ने कहा है कि उसने रोहित की हल्की मसाज की और वह साढ़े ग्यारह बजे सो गए थे। वहीं परिवार के कुछ सदस्यों का कहना है कि रोहित रात करीब ढाई बजे सोया था। वह सुबह देर तक सोता था इसलिए उसे किसी ने जगाया नहीं। लोगों का कहना है कि वह दोपहर में 1-2 बजे तक उठता था, इसलिए जब उस वक्त भी नहीं उठा तब पत्नी ने नौकर से उसे उठाने को कहा लेकिन जब वह पहुंचा नौकर ने बेड पर पड़े रोहित के शव को देखकर हैरान रह गया। उसके मुंह से खून आया हुआ था और तकिए पर भी खून था जो सूख चुका था।
विज्ञापन

3 of 5
रोहित शेखर अपने ससुर के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से बात निकल कर आई है कि रोहित की मौत तकिये से मुंह दबाकर की गई। ऐसे में इस तकिए से मारने वाले के उंगलियों के निशान भी मिल सकते हैं। यही नहीं उसके खून से भी कई सारे राज सामने आ सकते हैं। आगे पढ़ें कि क्यों पुलिस ने विसरा के साथ रोहित का दिल भी संभालकर रखा है और वह नींद आने पर क्या करता था...

4 of 5
रोहित शेखर - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित का हार्ट सिकुड़ा हुआ था 
दक्षिण जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि रोहित का दिल सिकुड़ा हुआ था। ऐसे में पुलिस ने विसरा के साथ रोहित के दिल को भी जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित शेखर के घर पर तलाशी के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नींद नहीं आने पर गिटार बजाता था
पुलिस अधिकारियों के अनुसार रोहित को नींद न आने की बीमारी थी और पांच वर्ष से इलाज चल रहा था। नींद नहीं आती थी तो वह गिटार व हारमोनिया बजाता था। इसके अलावा पुस्तकें भी पढ़ता था। रोहित के कमरे से बहुत सारी पुस्तकें मिली हैं। वह अपने कमरे में अकेला सोता था। रोहित हर रोज हार्ट की गोली लेने के लिए सुबह नौ बजे उठता था और फिर सो जाता था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें