फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन उत्पीड़न करने वाले बुजुर्ग की हत्या की आरोपी लड़की ने मांगी IAS परीक्षा में बैठने की अनुमति

Tue, 13 Jun 2017 03:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
लगातार यौन उत्पीड़न से तंग आकर दिल्ली के पॉश इलाके में बने समाचार अपार्टमेंट में घर में जाकर 64 साल के बुजूर्ग की चाकुओं से गोद कर हत्या करने वाली 25 साल की लड़की ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में भाग लेने की कोर्ट से अनुमति मांगी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
आरोपी लड़की हत्या के आरोप में पिछले लगभग एक साल से जेल में है और आईएएस की तैयारी कर रही है। बता दें कि पिछले साल 20 जुलाई को 64 वर्षीय रिटायर्ड सरकारी अधिकारी की उनके घर में खून से सनी लाश मिली थी।  
विज्ञापन

3 of 10
आरोपी 25 वर्षीय लड़की का आरोप है कि वह बुजूर्ग सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर उसका कई महीनों से यौन उत्पीड़न कर रहा था। इसके बाद उसने अपने एक बुजूर्ग साथी से सेक्स के लिए भी उसे मजबूर किया था और उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई थी।

4 of 10
आरोपी लड़की ने जिला अदालत में अर्जी दे कर मांग की ‌है कि उसे 18 जून को होने वाले सिविल सर्विस एग्जाम की प्रारंभिक परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन

5 of 10
बता दें कि आरोपी लड़की पहले भी दिल्ली के मुखर्जी नगर में रह कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। उसकी अर्जी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि पहले वह अपना रोल नंबर और सेंटर के बारे में कोर्ट को सूचित करे जहां उसे परीक्षा देनी है।
विज्ञापन

6 of 10
लड़की ने कोर्ट को बताया कि आगामी 18 जून को सिविल सर्विस प्रिलिमनरी परीक्षा का सेंटर पोर्ट ब्लेयर में पड़ा है जिसके लिए उसे जेल से बाहर जाने की अनुमति चा‌हिए।
विज्ञापन

7 of 10
कोर्ट ने लड़की की अपील को मानने से यह कह कर इनकार कर दिया है कि उसे दिल्ली-एनसीआर से बाहर जाकर परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

8 of 10
बता दें कि हत्या आरोपी लड़की ने कोर्ट में बेल अपील दायर करते हुए कहा था कि आगामी 17 जून को उसे आरबीआई की ऑनलाइन परीक्षा और 18 जून को सिविल सर्विस प्री परीक्षा में भाग लेना है। 

9 of 10
कड़कड़डूमा कोर्ट में सुनवाई करने वाले जज राकेश तिवारी ने अर्जी पर फैसला देते हुए स्पष्ट किया कि उसे 50 हजार के निजी मुचलके पर चार दिन की बेल दी जाती है लेकिन इस दौरान उसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र छोड़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन

10 of 10
Mayur vihar murder
बता दें कि आरोपी लड़की को 17 जून को आरबीआई की ऑनलाइन परीक्षा देनी है जिसका सेंटर दिल्ली के कमाल रोड पर है जिसके लिए कोर्ट ने उसे अनुम‌ति दे दी है लेकिन सिविल सेवा परीक्षा के लिए पोर्ट ब्लेयर जाने की अपील को कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें