फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर लड़कियों के कपड़े फाड़ने पर अड़े मनचले, भीड़ बनाती रही वीडियो

Tue, 13 Jun 2017 03:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 10
देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे शहरों में से एक साइबर सिटी में रात में खुलेआम सड़क पर लड़कियों को छेड़ा जा रहा है उनके कपड़े फाड़ने की कोशिश की जा रही है और आने-जाने वाले लोग इसका वीडियो बना रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
ये घटना दिल्ली से सटे साइबर सिटी यानि गुरुग्राम का हैं जहां शनिवार की रात सड़क पर आवारागर्दी करने निकले लड़के एक पब के बाहर खड़ी पब कर्मियों पर पहले तो गंदी और अश्लील फब्तियां कसते हैं।
विज्ञापन

3 of 10
जब पब में काम करने वाली लड़कियां इसका विरोध करती हैं तो मनचलों का दिमाग घूम जाता है और वो दस-बारह के झुंड में वापस आते हैं और लड़कियों पर टूट पड़ते हैं और सरेआम उनके कपड़े फाड़ने की कोशिश करते हैं। साथ ही उनमें से एक लड़की को पास में ही खड़ी कार में खिंचने की कोशिश भी की जाती है।

4 of 10
इसी बीच पब में काम करने वाली बाकी लड़कियां भी वहां आ जाती हैं और मनचलों और इनके बीच हाथापाई शुरु हो जाती है। चौंका देने वाली बात ये है कि इस दौरान सड़क से गुजर रहे लोग इस पूरी घटना का वीडियो बनाते हैं लेकिन कोई भी इन लड़कियों की मदद के लिए आगे नहीं आता।
विज्ञापन

5 of 10
गुरुग्राम के एमजी रोड पर सहारा मॉल के नजदीक होने वाली इस घटना के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी या पुलिस की पेट्रोलिंग कार वहां से गुजरती हुई नहीं दिखाई देती। 
विज्ञापन

6 of 10
मनचलों की मनमानी से पेरशान लड़कियां खुद ही अपना बचाव करती हैं और अपने सैंडिल और चप्पल उतार मनचलों पर हमला कर देती हैं। इस दौरान लोगों की बढ़ती भीड़ देख मनचले वहां से फरार हो जाते हैं। बता दें‌ कि गुरुग्राम का ये इलाका सेक्स वर्कर्स के लिए भी बदनाम है जिसके बारे में ये तक कहा जाता है कि यहां खुलेआम सड़क पर ही सेक्स डील को अंजाम दिया जाता है।
विज्ञापन

7 of 10
गुरुग्राम के एमजी रोड पर कुछ ही दूरी में 15 से ज्यादा नाइट क्लब्स हैं जिनमें चलने वाले पब और बार में लड़कियां भी काम करती हैं जिनका आना-जाना देर रात ही होता है।

8 of 10
इस इलाके में रहने वालों ने कई बार इसकी शिकायत पुलिस से भी है और इस इलाके में रात में पर्याप्त पुलिस इंतजाम करने की गुहार भी लगाई है लेकिन अभी तक इस बारे में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

9 of 10
बता दें कि गुरुग्राम को हरियाणा का शो विंडो कहा जाता है। विदेशी मेहमानों से लेकर देशभर के विभिन्न हिस्सों से आने वाले पर्यटक और उद्यमियों को सरकार यहां लाकर अपने विकास का ‌ढिंढोरा पीटती है।
विज्ञापन

10 of 10
हैरानी की बात ये है कि यहां महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पुलिसकर्मियों की कमी और काम की अधिकता के कारण महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा बस यूं ही चल रहा है। यही कारण है कि साइबर सिटी में महिला अपराधों में तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें