फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9वीं की छात्रा का पीछा करते हुए पहुंच गए घर, बेहोश कर की दरिंदगी

Thu, 10 May 2018 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
girl rape - फोटो : अमर उजाला
कासना कोतवाली क्षेत्र के पी-3 सेक्टर निवासी नौवीं कक्षा की छात्रा के ट्यूशन से लौटने के दौरान दो आरोपी पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच गए। एक आरोपी ने घर में घुसकर पीड़िता के साथ अश्लीलता करनी शुरू कर दी, जिसका विरोध करने पर पीड़िता का गला दबा दिया। (फोटोः अमर उजाला)
विज्ञापन

2 of 5
जब छात्रा बेहोश हो गई तो आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। आरोप है कि परिजनों के यूपी 100 पर सूचना देने के बावजूद पुलिस ने तीन दिन तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मंगलवार को एसएसपी से शिकायत के बाद मामले में कार्रवाई की गई। मंगलवार को सेक्टर पी-3 निवासी छात्रा शनिवार दोपहर ट्यूशन गई थी। वहां तबियत खराब होने से वह कुछ जल्दी घर पहुंच गई। छात्रा का पीछा करते हुए बाइक सवार दो युवक उसके घर तक पहुंच गए। छात्रा तबियत खराब होने के कारण बिस्तर पर लेट गई।
विज्ञापन

3 of 5
इस बीच एक आरोपी ने घर में घुसकर अश्लील हरकत शुरू कर दी। आरोपी ने छात्रा के मुंह पर रुमाल लगा दिया। विरोध करने पर गला दबाकर हत्या की कोशिश की। इससे पीड़िता के मुंह से खून निकला और वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी दुष्कर्म करके फरार हो गया।

4 of 5
परिजनों ने यूपी 100 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आश्वासन देकर लौट आई। इधर, तीन दिन तक मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने व पीड़िता का मेडिकल न कराने पर मंगलवार को छात्रा की मां और अन्य लोगों ने एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा से मुलाकात की। इसके बाद परिजन कासना कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान मीडिया कर्मियों को भी मामले की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसपी देहात सुनीति ने कहा, घटना के दिन यूपी 100 को किसी युवक के घर में घुसने की सूचना दी गई थी। यूपी-100 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही थी लेकिन पीड़ित पक्ष वहां मंगलवार को पहुंचा। यह नहीं बताया गया था कि दुष्कर्म हुआ है। पीड़िता को निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। तब भी चिकित्सक ने पुलिस को सूचना नहीं दी। अब, शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें